Monday, March, 23,2026

विकसित राजस्थान... तीन नई औद्योगिक नीतियां लॉन्च

जयपुर: राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित उद्यमी संवाद समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विपक्षी कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए गैस किल्लत के मुद्दे को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गैस की कोई समस्या न केवल राजस्थान में, बल्कि पूरे देश में नहीं है और इस मुद्दे पर झूठ फैलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का काम देश को बदनाम करना बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने केंद्र की योजनाओं के फंड का दुरुपयोग किया और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि उस समय सरकार 'नूरा कुश्ती' में उलझी रही, जबकि वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार देने और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

'धरातल पर काम' बनाम 'होटल राजनीति'

भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकास के लिए जमीन पर उतरकर काम करना होता है, केवल होटलों में बैठकर योजनाएं नहीं बनतीं। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के दो वर्षों में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। रीको के औद्योगिक क्षेत्रों की संख्या 31 तक पहुंच गई, 2,453 औद्योगिक भूखंड आवंटित किए गए और 2,007 करोड़ रुपए व्यय किए गए। साथ ही 11.61 लाख सूक्ष्म, लघु उद्योग स्थापित हुए, जो पिछले कार्यकाल की तुलना में कई गुना अधिक हैं।

औद्योगिक विकास की नई दिशा

सीएम ने भरोसा जताया कि नई नीतियों से निवेश को बढ़ावा मिलेगा और उद्यमियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान अब तेजी से औद्योगिक विकास की नई गाथा लिख रहा है और 'विकसित राजस्थान' के लक्ष्य की ओर मजबूती से बढ़ रहा है।

सवा दो साल में 34 नीतियां लागू

समारोह में राज्य सरकार ने तीन महत्वपूर्ण नीतियों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जरूरत के अनुसार नीतियां बना रही है और पिछले सवा दो साल में 34 नीतियां लागू की जा चुकी हैं।

1. राजस्थान इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पॉलिसीः निवेशकों को बुनियादी ढांचा विकसित करने में सहायता।
2. राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी: राज्य को रक्षा और एयरोस्पेस निर्माण का केंद्र बनाने की पहल।
3. राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी: भविष्य की तकनीकों और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग को बढ़ावा देने के लिए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery