Thursday, June, 26,2025

भजनलाल का विजन... गरीबी मुक्त होंगे राजस्थान के गांव

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों का समग्र विकास और 8 करोड़ जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। उन्होंने कहा कि सरकार 2030 तक राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं समयबद्ध तरीके से और विभागीय समन्वय के साथ पूरी हों। उन्होंने चेतावनी दी कि शिलान्यास से लेकर उद्घाटन तक की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क निर्माण कार्यों में फिजिकल वेरिफिकेशन अनिवार्य करने और बिजली, पानी, सीवर जैसी परियोजनाओं में पारदर्शिता व गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 5 हजार गांवों को कवर करते हुए बीपीएल परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का लक्ष्य है। इसके लिए केंद्र व राज्य की कल्याणकारी योजनाएं, युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और महिलाओं को राजीविका से जोड़ने की रणनीति अपनाई जाएगी।

16 शहर क्लीन व ग्रीन सिटी के रूप में होंगे विकसित

सीएम ने कहा कि केंद्र की स्मार्ट सिटी योजना की तर्ज पर राजस्थान के 16 शहरों को क्लीन व ग्रीन सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। 65 नवगठित नगर निकायों में वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और एफएसटीपी जल्द स्थापित होंगे। जल संरक्षण के लिए 500 करोड की लागत से 100 एनिकट बनाए जाएंगे, जिनकी डीपीआर शीघ्र तैयार की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery