Thursday, June, 26,2025

भाजपा राष्ट्र सेवा में अडिग, कांग्रेस ने छोड़ी विचारधारा

केवड़िया/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को गुजरात के केवड़िया में आयोजित भाजपा सांसदों और विधायकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार निरंतर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार गौरवशाली भारत के निर्माण में जुटी है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सुशासन के माध्यम से राजनीति की दिशा बदल दी है। 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' का मंत्र भाजपा की कार्यसंस्कृति का आधार बन चुका है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस केवल राजनीतिक चश्मे से चीजों को देखती है और उसने अपनी विचारधारा तक को त्याग दिया है। वहीं भाजपा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है, पहले राष्ट्र, फिर पार्टी और अंत में स्वहित। सीएम ने यह भी कहा कि यह प्रशिक्षण स्थल लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की कर्मभूमि है, जिन्होंने देश की एकता की अलख जगाई थी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह शिविर भाजपा जनप्रतिनिधियों को नीति, रणनीति, नैतिक मूल्यों और जनसेवा की दिशा में और अधिक सशक्त बनाएगा।

सीएम ने पीछे की पंक्ति में बैठ लिया प्रशिक्षण

भाजपा विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण के मंगलवार को अलग-अलग सेशनों में केंद्रीय नेताओं द्वारा सुशासन का पाठ पढ़ाया गया। दूसरे दिन इस प्रशिक्षण शिविर में सीएम भजनलाल का सादगीपूर्ण सरल अंदाज देखने को मिला। सीएम ने मंच पर बैठने की बजाय साधारण कार्यकर्ता की तरह विधायकों के बीच पीछे की पंक्ति में बैठकर प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।

पानी और बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़े कदम

सीएम ने कहा कि राज्य को जल और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने कई अहम पहलें की हैं। जल उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु राम जलसेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौते का क्रियान्वयन, सोम-कमला-अंबा, जवाई व देवास परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। ऊर्जा क्षेत्र में केंद्र सरकार के साथ 2.5 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू धरातल पर लाए जा रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery