Wednesday, November, 05,2025

घर के नजदीक ही मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: CM भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को भरतपुर और दौसा जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने भरतपुर जिले के नदबई में राजकीय जिला अस्पताल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। लगभग 50.88 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस अस्पताल में 150 बेड की सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अस्पताल के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को बेहतर और सुलभचिकित्सा सेवाएं घर के नजदीक ही उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम के दौरान जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेहम, विधायक जगत सिंह, बहादुर सिंह, डॉ. शैलेश सिंह, डॉ. ऋतु बनावत और सुनौधम सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं मुख्यमंत्री शमां दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे, जहां उन्होंने धनतेरस के पावन अवसर पर बालाजी महाराज के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और आरोग्यमय जीवन की कामना की। महंत डॉ. नरेश पुरी महाराज ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री को विशेष पूजा-अर्चना कराई।

सरकार ने प्रसन्नता के दीप जलाए

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन और भाईदूज के पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व आनंद, उजियारे और सद्भाव का प्रतीक है। यह पर्व हमें धर्म, कर्तव्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने और समाज व राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवा, महिला, गरीब और किसान वर्ग की खुशहाली के लिए निरंतरू कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की चौथी किस्त जारी कर लाख किसानों के जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता के दीप जलाए हैं।

स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का आग्रह

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वदेशी उत्पादों का अधिक उपयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि स्वदेश में निर्मित उत्पादों का उपयोग करने से स्थानीय कामगारों, दुकानदारों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा और 'वोकल फॉर लोकल' के तहत आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हम मजबूती से आगे बढ़ेंगे।

किसानों से संवाद

मुख्यमंत्री ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि उन्हें आधुनिक खेती अपनाकर सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अधिक उर्वरक के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता घटती है और जलभराव की समस्या होती है। उन्होंने किसानों से मिट्टी की जांच कर उर्वरक इस्तेमाल करने का आह्वान किया।

सीएम ने दीपावली की रामा-श्यामा की

मुख्यमंत्री भजनलाल शमा शनिवार को अपने पैतृक गांव अटारी पहुंचे, जहां लोकदेवत्ता घोड़े वाला बाबा तथा चामुंडा माता मंदिर के थोक लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश में खुशहाली की कामना की अटारी गांव में बड़े-बुजुर्गों से मिलकर आशीर्वाद लिया तथा हाल-चाल पूछ कर घर-परिवार व खेती-बाड़ी की जानकारी ली। उन्होंने संपूर्ण गांव में पैदल परिक्रमा कर घर-घर जाकर लोगों से दीपावली की रामा-श्यामा की तथा बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery