Friday, September, 26,2025

भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त 7 मामलों में अभियोजन की मंजूरी

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े 7 मामलों में अभियोजन की स्वीकृति दी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम-2018 की धारा 17-ए के तहत एक मामले में विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिरूपण और आपराधिक षड्यंत्र के एक मामले में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के निलंबित अधिकारी के खिलाफ सीसीए नियम-16 के तहत दो अनुशासनात्मक जांचों को मंजूरी दी। वहीं, तीन मेवारत अधिकारियों को गंभीर अनुशासनात्मक मामलों में वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने की सजा दी गई। सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरुद्ध पेंशन रोकने की कार्रवाई को राज्यपाल से अनुमोदन प्राप्त कर लागू किया गया है।

जीएसटी दरों में राहत... बचत उत्सव के तहत जनता से संवाद

इधर, मुख्यमंत्री ने भीलवाड़ा नगर निगम और हमीरगढ़ नगरपालिका में कार्यक्रमों के बाद सदर बाजार में व्यापारियों और आम जनता से संवाद किया। केंद्र सरकार द्वारा त्योहारी सीजन में जीएसटी स्लैब को सरल कर 5% और 18% की दो दरें लागू करने पर व्यापारियों ने सरकार का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि घी जैसी दैनिक उपभोग की वस्तु में 40 रुपए प्रति लीटर की कमी और कारों में 1 लाख रुपए तक की सस्ती दरों से आम जनता को सीधा लाभ मिला है। इसके प्रचार-प्रसार और लाभ को अधिकतम लोगों तक पहुंचाने के लिए 29 सितंबर तक जीएसटी बचत उत्सव आयोजित किया जा रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery