Friday, June, 27,2025

पंजे ने देश को गंजा किया... अब मुट्ठी बांधने का समयः भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर में श्वेत क्रांति द्वितीय चरण एवं अलवर दुग्ध संघ दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजे ने देश को गंजा कर दिया, लेकिन अब बजरंग बली वाली मुट्ठी बांधकर जयकारे लगाने का समय है।

उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर पेपर लीक के मुद्दे को लेकर हमला बोला और कहा कि उनके पांच साल के शासन में पेपर लीक की घटनाएं आम थीं, जबकि उनकी सरकार के 17 महीनों में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। पेपर लीक के 300 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मोती डूंगरी पर महाराणा प्रताप की 12.5 फीट ऊंची पंचधातु प्रतिमा का अनावरण किया और 23.27 करोड़ रुपए की सिलीसेढ़ पेयजल परियोजना का शिलान्यास किया।

अलवर सरस डेयरी के नए उत्पाद मावा और 15 किलो पैक टोन्ड मिल्क दही की लॉन्चिंग भी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलवर दुग्ध संघ आज डेढ़ लाख लीटर दूध का संकलन कर रहा है, जिससे 50 हजार लोगों को रोजगार मिल रहा है।

हर वर्ग को दिया खास

मुख्यमंत्री भजनलाल ने संबोधन में कहा कि ईआरसीपी योजना से 17 जिलों को पानी मिलेगा। गेहूं पर देश में सर्वाधिक एमएसपी दी जा रही है। महिलाओं के लिए गोपालन क्रेडिट कार्ड की राशि डेढ़ लाख रुपए कर दी गई है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार किसान-पशुपालकों के कल्याण और डेयरी क्षेत्र के उत्थान के लिए निर्णायक कदम उठा रही है। 47 लाख किसानों को करीब 30 हजार करोड़ रुपए के अल्पकालीन ब्याज मुक्त फसली ऋण तथा 37 हजार से अधिक गोपालकों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की अर्थव्यवस्था वर्ष 2030 तक 350 बिलियन डॉलर की होगी। सीएम ने आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए पहलगाम आतंकी घटना का जिक्र किया और कहा कि सेना ने बिना किसी सिविलियन नुकसान के आतंकी ठिकानों को नष्ट किया है।

अलवर में बनेंगी 700 नई डेयरियां

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि अलवर में 300 करोड़ रुपए की लागत से 5 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का डेयरी संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इसमें केंद्र सरकार 125 करोड़ रुपए देगी। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 500 गायों को पालने और उनकी बछियों को महिला किसानों को मुफ्त देने की योजना भी शुरू की जाएगी। अगले तीन वर्षों में 700 नई सहकारी डेयरियां स्थापित की जाएंगी। कार्यक्रम में डेयरी और पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, वन राज्य मंत्री संजय शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

राजनीतिक नियुक्तियों की अटकलें तेज

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के सर्वांगीण विकास और उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री भजनलाल ने राज्य के विकास को गति देने और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सरकार की योजनाओं और प्रयासों पर प्रकाश डाला। यह मुलाकात औपचारिक रूप से शिष्टाचार भेंट थी, लेकिन इसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के बाद भजनलाल सरकार के गठन के बाद से रिक्त पड़े विभिन्न पदों पर राजनीतिक नियुक्तियों की चर्चा जोर पकड़ रही है। सूत्रों के अनुसार, सरकार जल्द ही खाली पदों को भरने के लिए कदम उठा सकती है, जिससे संगठन और प्रशासनिक स्तर पर नए चेहरों को जिम्मेदारी मिल सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery