Tuesday, August, 12,2025

जीरो टॉलरेंस... एक IAS सहित 55 अधिकारियों पर कार्रवाई

जयपुर: राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सेवा के 55 अधिकारियों पर कार्रवाई अनुशासनात्मक की गई है। इनमें अनिवार्य सेवानिवृत्ति, अभियोजन की स्वीकृति, वेतन वृद्धि रोकने से लेकर पेंशन स्थगन तक की सख्त कार्रवाइयां शामिल हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने 37 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए यह स्पष्ट संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार और अकर्मण्यता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गृह विभाग के 9 पुलिस निरीक्षकों को अक्षमता और असंतोषजनक कार्य निष्पादन के आधार पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। उच्च स्तरीय समिति की स्क्रीनिंग के बाद यह निर्णय लिया गया।

आईएएस पर कार्रवाई की मंजूरी

एक गंभीर भू-आवंटन प्रकरण में मुख्यमंत्री ने एक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के खिलाफ अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के तहत कार्रवाई शुरू करने की अनुमति दी है। इसी के साथ 6 अधिकारियों के विरुद्ध अभियोजन और 2 अधिकारियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-ए के तहत विस्तृत जांच की मंजूरी दी गई है।

13 अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकी

सीसीए नियम-16 के तहत 13 अधिकारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने का फैसला किया गया है। वहीं, भ्रष्टाचार में दोषी पाए गए एक अधिकारी की शत-प्रतिशत पेंशन रोक दी गई है। अन्य 4 सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन पर भी रोक लगाई गई है। वहीं, सीएम ने 9 प्रकरणों में 14 सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ प्रमाणित आरोपों के निष्कर्षों को मंजूरी दी है। इसके अलावा, एक अधिकारी की पुनर्विलोकन याचिका खारिज कर दंड को यथावत रखा गया है, जबकि 5 अपीलों में से 3 को स्वीकार और 2 को आंशिक रूप से स्वीकार किया गया है।

266 तहसीलदारों के तबादले

राजस्थान राजस्व मंडल, अजमेर ने तहसीलदार सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 266 तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery