Sunday, June, 14,2026

सचिव अम्बरीश कुमार जमानती वारंट से तलब

जयपुर: राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव अम्बरीश कुमार को जमानती वारंट से तलब किया है। अधिकरण ने उन्हें 12 जून को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। न्यायिक सदस्य पूनम दरगन और सदस्य प्रकाश चंद्र शर्मा की पीठ ने आदेश में उल्लेख किया कि 4 जून को समन जारी कर 8 जून को भी उपस्थिति के लिए तलब किया गया था। आदेश की अनुपालना में 5 जून को समन विधिवत तामील भी करा दिया गया था, इसके बावजूद सचिव न तो अधिकरण के समक्ष उपस्थित हुए और न ही अनुपस्थिति का कोई कारण बताया। अधिकरण ने आदेश में कहा कि समन की विधिवत तामील के बावजूद अधिकारी की गैरहाजिरी न्यायिक आदेशों की अवहेलना है। ऐसे में सचिव के खिलाफ 10 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी किया जाता है और उन्हें 12 जून को अधिकरण के समक्ष उपस्थित होना होगा। यह आदेश सरोज मीणा की ओर से दायर अवमानना प्रार्थना पत्र पर दिया गया। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अशोक बंसल ने पैरवी की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery