Tuesday, April, 22,2025

आज सम्मानित होंगे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अफसर व विभाग

जयपुर: राजस्थान सरकार की ओर से सिविल सेवा दिवस 2025 के अवसर पर सोमवार को विभिन्न श्रेणियों में गुड गवर्नेस में योगदान देने वाले ब्यूरोक्रेट्स को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। एचसीएम रीपा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और विभागों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री एक्सीलेंस अवार्ड-2025 की श्रेणी में 3 विभागों को और छह व्यक्तिगत पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें राइजिंग राजस्थान की सफलता और निवेश लाने पर उद्योग विभाग को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा राजस्थान संपर्क पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें संपर्क पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नौ अधिकारियों और चार विभागों को सम्मानित किया जाएगा।

इन्हें मिलेगा मुख्यमंत्री एक्सीलेंस अवार्ड

विभागवार ये अधिकारी लेंगे पुरस्कार
1. उद्योग विभाग- अजिताभ शर्मा, प्रमुख शासन सचिव।                                                                                                                                2. पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग- देवराज, निदेशक
3. आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर- डॉ. विपिन माथुर, प्राचार्य

प्रशासन व पुलिस के अधिकारी
1. प्रज्ञा केवलरमानी, संभागीय आयुक्त, उदयपुर
2. शुभम चौधरी, जिला कलेक्टर, सवाई माधोपुर
3. धीरज कुमार सिंह, सीईओ, जिला परिषद, जोधपुर
4. अनिल कुमार बेनीवाल, पुलिस अधीक्षक, सिरोही
5. मानस सिंह, डीसीएफ वन्यजीव, भरतपुर
6. सुमन मालीवाल, अधीक्षक, जेल, बीकानेर

राजस्थान संपर्क पुरस्कार से ये होंगे सम्मानित

सिविल सेवा दिवस पर राजस्थान संपर्क पुरस्कार के तहत वर्ष 2024 में नागरिक सेवा में अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें विभागीय श्रेणी में आईएएस वैभव गालरिया, रुक्मणी रियार, सुरेश कुमार ओला और प्रियंका गोस्वामी विभागीय पुरस्कार प्राप्त करेंगे। वहीं, व्यक्तिगत पुरस्कार में आईएएस आशीष गुप्ता, अजय सिंह राठौर, गौरव अग्रवाल, चिन्मयी गोपाल, कमर उल जमान चौधरी, बाल मुकुंद असावा, निशांत जैन, अंजलि राजोरिया व डॉ. इंद्रजीत यादव को पुरस्कार दिया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery