Sunday, June, 14,2026

स्कूल भवन, ई-बस सेवा और राष्ट्रीय स्तर की तैयारियों की समीक्षा

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को सचिवालय में आयोजित तीन महत्वपूर्ण बैठकों में राज्य की शिक्षा, शहरी परिवहन और प्रशासनिक सुधार से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की और सभी विभागों को कार्यों को मिशन मोड में समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। स्कूल भवनों के निर्माण और मरम्मत अभियान की समीक्षा के दौरान बताया गया कि सर्वे और री सर्वे के आधार पर 5 वर्षीय कार्य योजना बनाई गई है। चालू वित्तीय वर्ष में लगभग 20 अरब रुपए से 500 से अधिक स्कूलों में नए भवन, अतिरिक्त कक्ष और मरम्मत कार्य किए जाएंगे। मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और समयबद्धता की सख्त पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दूसरी बैठक में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। राज्य के 8 शहरों में 1150 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए डिपो, चार्जिंग स्टेशन और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने विभागों को समन्वित रूप से कार्य कर बाधाओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

तीसरी बैठक में आगामी राष्ट्रीय शासी परिषद की तैयारियों और पूर्व बैठकों के एक्शन पॉइंट्स की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि 'विकसित भारत' थीम के तहत मानव पूंजी विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए लंबित कार्यों को तय समय में पूरा किया जाए। बैठकों में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य सचिव ने सभी योजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery