Tuesday, November, 25,2025

अधूरी योजनाओं पर राज्य व केन्द्र सरकार जिम्मेदार

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में प्रेस वार्ता के दौरान राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के समय शुरू किए गए कई प्रोजेक्ट अब अटके हुए हैं। जोधपुर में मेडिकल यूनिवर्सिटी, प्रताप नगर, मंडोर, चौपासनी और नवचौकिया के जिला अस्पतालों में काम रुका हुआ है। कुछ अस्पतालों में डॉक्टर भी पर्याप्त नहीं हैं। गहलोत ने आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान करोड़ों रुपए खर्च कर किए गए प्रोजेक्ट अब बर्बाद हो रहे हैं। हॉस्पिटल में उपकरण नहीं आ रहे और बर्थ पैलेस महामंदिर में बनाए गए सीएचसी का काम भी ठप है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पहले कभी प्रोजेक्ट नहीं रोके। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर गहलोत ने कहा कि नए 45 जिलाध्यक्ष उनके समर्थक हैं और वे उनका समर्थन करेंगे। उन्होंने बिहार में एसआईआर प्रक्रिया और चुनाव आयोग की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery