Sunday, December, 28,2025

UPSC इंटरव्यू के लिए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास आज जाएंगे दिल्ली

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सोमवार सुबह 8:35 बजे की फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे। मुख्य सचिव का यह दौरा यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) में आयोजित होने वाले इंटरव्यू से जुड़ा है, जहां नॉन-एससीएस (Non-SCS) से आईएएस पद पर प्रमोशन के लिए अधिकारियों का चयन किया जाएगा। UPSC में प्रस्तावित इन इंटरव्यू में ACS अभय कुमार भी सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। यह साक्षात्कार 22 और 23 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे, जिनमें अन्य सेवाओं के कुल 20 अधिकारियों का इंटरव्यू लिया जाएगा। 22 दिसंबर को पहले दिन सुबह 11 बजे छह अधिकारियों का साक्षात्कार प्रस्तावित है।

इनमें अजय कुमार आर्य, बलविंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, कार्तिकेय मिश्रा, केशर सिंह और मनीष माथुर शामिल हैं। वहीं 23 दिसंबर को दूसरे दिन सुबह 9:30 बजे से कुल 14 अधिकारियों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। इस सूची में डॉ. मंजू विजय, मुरार सिंह जाड़ावत, नबंदा इंदौरिया, निधि सिंह, डॉ. प्रीतिपाल सिंह कालरा, डॉ. राजेश व्यास, रंजीत सिंह चुंडावत, डॉ. रश्मि गुप्ता, श्यामसुंदर ज्यानी, सुभाषचंद वर्मा, सुमन मालीवाल, सुरेश वर्मा, विनेश सिंघवी और विवेक चौहान के नाम शामिल हैं। इन दो दिनों में आयोजित साक्षात्कार के आधार पर नॉन-एससीएस से आईएएस प्रमोशन के लिए अधिकारियों के नामों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery