Wednesday, October, 28,2026

बालश्रम से प्रभावित बच्चों की पहचान के लिए कराया जाए सर्वे

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को शासन सचिवालय में तीन अहम बैठकें लेकर प्रदेश में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और बालश्रम उन्मूलन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बजट घोषणाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, प्रक्रियाधीन भर्तियों में तेजी लाने और सूखा संभावित जिलों में पेयजल व चारे की अग्रिम व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण सेवाओं, बच्चों के पोषण में सुधार और बालश्रम से प्रभावित बच्चों की पहचान व पुनर्वास पर विशेष ओर दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने शाला पूर्व देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) में किए जा रहे नवाचारों की सराहना की। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर एनईपी आधारित आधारशिला पाठ्यक्रम को प्रभावी बनाने और बच्चों के पोषण में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 61,483 आंगनबाड़ी केंद्रों यानी 98.5 प्रतिशत केंद्रों को विद्यालयों के साथ सह-स्थित एवं मैप किया जा चुका है।

भर्तियों में तेजी, बजट घोषणाएं धरातल पर उतारने के निर्देश

कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज की बैठक में मुख्य सचिव ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 1 लाख 90 हजार 894 पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि करीब 1 लाख 10 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया विभिन्न स्तरों पर जारी है। इनमें 45 हजार 645 पदों पर आगामी समय में नियुक्तियां संभावित हैं। उन्होंने भर्ती एजेंसियों से समन्वय बढ़ाने, न्यायालय में लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी करने और आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए रिक्त पदों की अर्थना शीघ्र भिजवाने को कहा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर तक स्कीमेटिक बजट के विरुद्ध 1,01,969.52 करोड़ रुपए खर्च किए गए, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 16.28 प्रतिशत अधिक है। मुख्य सचिव ने कोर्स पूरा करने की दर बढ़ाने, राजकाज पोर्टल पर ई-फाइलों का शीघ्र निस्तारण करने तथा सूखा संभावित जिलों में पेयजल और चारे की व्यवस्था के लिए आकस्मिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

बालश्रम प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी के दिए निर्देश

बालश्रम उन्मूलन संबंधी बैठक में मुख्य सचिव ने बालश्रम प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी, नियमित फील्ड विजिट और निरीक्षण के जरिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बालश्रम से मुक्त कराए गए बच्चों के पुनर्वास की प्रक्रिया तय समय में पूरी करने और प्रभावित बच्चों की पहचान के लिए सर्वे कराने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि राजस्थान में पिछले चार वर्षों में करीब 5,000 बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया गया है। इनमें जयपुर के 1,560, उदयपुर के 600 और कोटा के 315 बच्चे शामिल हैं। इस अवधि में बालश्रम रोकथाम के लिए 8,474 निरीक्षण किए गए और 1,787 मामलों में मुकदमे दर्ज हुए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery