Thursday, April, 30,2026

मुख्यमंत्री सख्त... काम में गुणवत्ता से समझौता नहीं

जयपुर/बूंदी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को बूंदी जिले की इंद्रगढ़ तहसील के गुहाटा गांव में राम जल सेतु लिंक परियोजना के तहत निर्माणाधीन चंबल एक्वाडक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने इस परियोजना को राज्य की महत्वाकांक्षी जल योजना बताते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप और तय समयसीमा में पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने पर पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों को पेयजल और सिंचाई के लिए स्थायी समाधान मिलेगा। इससे प्रदेश की लगभग 40 प्रतिशत आबादी को सीधा लाभ पहुंचेगा। उन्होंने चंबल एक्वाडक्ट को परियोजना का प्रमुख घटक बताते हुए इसकी नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया।

एक्वाडक्ट पियर का पूजन, प्रदर्शनी का अवलोकन

अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह एक्वाडक्ट चंबल नदी पर कोटा के पीपल्दा-समेल गांव और बूंदी के गुहाटा गांव के बीच बनाया जा रहा है। इसकी कुल लंबाई 2,280 मीटर होगी। निर्माण कार्य में 5060 पाइल, 77 पाइल कैप और लगभग 384 गोलाकार पियर बनाए जाएंगे। इस संरचना के माध्यम से नदी के ऊपर से जल प्रवाहित किया जाएगा, जिससे जल प्रबंधन के साथ-साथ आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने एक्वाडक्ट पियर का पूजन किया और परियोजना स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery