Tuesday, August, 12,2025

बीएलओ हैं चुनाव व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी: महाजन

जयपुर:  मतदान केंद्र रेशनलाइजेशन, मतदाता सूची पुनरीक्षण और बीएलओ नियुक्ति जैसे विषयों पर शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक ली। बैठक में महाजन ने बीएलओ की नियुक्ति में कार्य कुशलता, प्रतिबद्धता और स्थानीय मतदाताओं से संपर्क को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव व्यवस्था की फील्ड पर सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बीएलओ होते हैं। महाजन ने पोलिंग स्टेशन के चयन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेशनलाइजेशन इस तरह किया जाए कि हर मतदान केंद्र पर मतदाताओं की आसान पहुंच, मूलभूत सुविधाएं और दूरी का संतुलन बना रहे।

महाजन ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। महाजन ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की जानकारी आमजन तक सरलता से पहुंचे, इसके लिए प्रचार के भी निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery