Friday, June, 27,2025

मातृ-पोषण में राजस्थान बना मॉडल, राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

जयपुर: सामाजिक कल्याण की दिशा में राजस्थान ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर नजीर पेश की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने मातृ-पोषण को केवल स्वास्थ्य विषय न मानते हुए जन-आंदोलन बना दिया है। सरकार ने 'कैश-प्लस' मॉडल के रूप में एक अभिनव प्रयोग किया है। इसके तहत राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के तहत मिलने वाले नकद लाभ को द्वितीय गर्भावस्था तक बढ़ाते हुए, उसके साथ SBCC को जोड़ा। इस समग्र मॉडल को 'Cash-Plus' नाम दिया गया। इसमें सिर्फ आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि संवाद, सूचना और समुदाय की भागीदारी भी शामिल की है, जिससे महिलाएं सिर्फ लाभार्थी नहीं, बल्कि निर्णयकर्ता की भूमिका में आई हैं।

दूसरी बार गर्भवती हुई 2 लाख महिलाओं को मिला लाभ

90% से अधिक महिलाएं अब पोषण संबंधी संदेश चार या अधिक माध्यमों से प्राप्त कर रही हैं। स्तनपान की शुरुआत में सुधार हुआ है, जिससे शिशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि देखी गई है। आहार विविधता बढ़ने से मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य संकेतकों में सकारात्मक बदलाव आया है। अब तक लगभग 2 लाख द्वितीय बार गर्भवती महिलाओं को योजना का लाभ मिल चुका है। SBCC प्लेटफॉर्म्स से जुड़ाव अब 90% से अधिक हो गया है।

आदिवासी अंचल से हुई थी शुरुआत

इस योजना की शुरुआत बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर और बारां जैसे पांच आदिवासी जिलों से की गई थी। वहां से मिली सफलता के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे समूचे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया। यह विस्तार एक स्पष्ट नीति, मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और जमीनी समझ का परिणाम है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह साबित किया है कि यदि प्रशासनिक दृष्टिकोण स्पष्ट हो और क्रियान्वयन ठोस हो, तो सामाजिक कल्याण की योजनाएं केवल कागजों पर नहीं, जमीनी बदलाव का माध्यम बन सकती हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery