Thursday, January, 29,2026

सिविल सेवा आचरण नियमों में बाल विवाह को लेकर सख्ती

जयपुर: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रशासनिक सुधार, ग्रामीण विकास, शिक्षा और ऊर्जा से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि कैबिनेट ने राजस्थान सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1971 में संशोधन को भी मंजूरी दी।

अब बाल विवाह निरोधक अधिनियम, 2006 के अनुरूप बालक की परिभाषा 21 वर्ष से कम आयु के पुरुष और 18 वर्ष से कम आयु की महिला के रूप में निर्धारित की गई है। बाल विवाह में किसी भी रूप में शामिल सरकारी कर्मचारियों पर अनुशासनिक
कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) में उप सचिव पद पर पदोन्नति के अनुपात में बदलाव को मंजूरी दी गई है।

अब आरपीएससी में सहायक सचिव और निजी सचिव संवर्ग से उप सचिव पद पर पदोन्नति 10:1 के अनुपात में की जाएगी। इसके लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (राजपत्रित स्टाफ) सेवा नियम एवं विनियम, 1991 में संशोधन किया जाएगा। साथ ही उप सचिव (परीक्षा), उप सचिव और परीक्षा नियंत्रक के पदनाम को एकीकृत कर 'उप सचिव' किया गया है।

ग्राम उत्थान शिविरों से ग्रामीणों को राहत

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि 23 जनवरी से प्रदेशभर में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ये शिविर दो चरणों में लगेंगे और कुल 10 दिनों में 2,839 शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें कृषि, पशुपालन, डेयरी, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास और पंचायती राज सहित 12 विभाग भाग लेंगे। शिविरों का उद्देश्य किसानों और ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

ऊर्जा परियोजनाओं और शिक्षा पर भी फैसले

कैबिनेट ने बीकानेर और जैसलमेर में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी दी, जिससे राज्य की ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। वहीं, 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में मेगा पीटीएम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें 65 लाख अभिभावकों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है। इसी दिन निपुण मेला और निपुण राजस्थान कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिससे विद्यार्थियों की पठन, लेखन और गणना क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। सरकार का मानना है कि ये निर्णय शिक्षा, ऊर्जा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery