Tuesday, November, 25,2025

सरकार देगी बैलों से खेती पर 30 हजार प्रतिवर्ष, आवेदन आए 42 हजार से ज्यादा

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की पहल के तहत राज्य सरकार ने बैलों से खेती को प्रोत्साहित करने का बड़ा निर्णय लिया है। पारंपरिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार लघु एवं सीमांत किसानों को बैलों से खेती करने पर प्रतिवर्ष 30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस योजना के लिए राज्यभर से 42 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

सबसे ज्यादा आवेदन डूंगरपुर, बांसवाड़ा और उदयपुर से प्राप्त हुए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 'राज किसान साथी' पोर्टल पर जारी है। कृषि विभाग के अनुसार, समय के साथ कृषि यंत्रीकरण बढ़ने से बैलों का उपयोग कम हुआ है, जिससे गौवंश संरक्षण पर भी असर पड़ा है।

गोबर गैस प्लांट पर सब्सिडी भी मिलेगी

सरकार किसानों को स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग की ओर प्रेरित करने के लिए गोबर गैस प्लांट लगाने पर विशेष सब्सिडी देगी। इससे किसानों की कृषि लागत घटेगी, जैविक खाद की उपलब्धता बढ़ेगी तथा खेतों की उर्वरकता में सुधार होगा। इसके लिए कृषि विभाग द्वारा बैलों से खेती करने वाले किसानों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिसके आधार पर पात्र किसानों का चयन किया जाएगा और उन्हें प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

24 नवंबर से 5 दिसंबर तक होंगे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान 24 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के 5 वें संस्करण की मेजबानी करेगा। यह पहला अवसर है जब राजस्थान इस प्रतिष्ठित इवेंट की मेजबानी कर रहा है। जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर में देशभर के युवा खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिससे स्पोर्ट्समैनशिप का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। केआईयूजी में कुल 24 खेलों में 23 पदक विजेता खेल और एक प्रदर्शन खेल शामिल है। इनमें लगभग 5 हजार खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाएंगे। मुख्यमंत्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आयोजन ऐतिहासिक, भव्य और त्रुटिरहित होना चाहिए ताकि राजस्थान खेलों की नई राजधानी के रूप में उभरे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery