Monday, March, 16,2026

ट्रिपल आईटी बनेगा एआई हब मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी

जयपुर: विधानसभा में बजट पर हुई बहस का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने स्पष्ट किया कि सरकार बजट प्रावधानों को अब परियोजना-आधारित विस्तार दे रही है, ताकि शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे में ठोस और जमीनी परिणाम सामने आएं। उन्होंने विशेष रूप से कोटा और आसपास के क्षेत्रों के विकास को केंद्र में रखते हुए कई अहम घोषणाएं कीं और प्रतिपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों का भी सिलसिलेवार जवाब दिया।

दीया कुमारी ने कोटा को टेक्नोलॉजी और नवाचार केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ट्रिपल आईटी में नए प्रोफेशनल कोर्स शुरू करने और उसे एआई हब के रूप में विकसित करने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। नए तकनीकी विषय और उद्योग से जुड़े पाठ्यक्रम जोड़कर उच्च शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाया जाएगा।

स्वास्थ्य और उद्योग के लिए अतिरिक्त बजट

स्वास्थ्य क्षेत्र में कोटा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू करने की घोषणा की गई। संबद्ध अस्पतालों में 25 करोड़ रुपए के उन्नयन कार्य कराए जाएंगे। स्कूली स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 75 हजार बच्चों की नेत्र जांच और चश्मा वितरण अभियान भी संचालित किया जाएगा। औद्योगिक विकास को गति देने के लिए कोटा में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के पास नया इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किया जाएगा। इससे निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। एमएसएमई इकाइयों के नए आवेदन अब जिला उद्योग केंद्र स्तर पर ही प्रोसेस होंगे, जिससे प्रक्रियाएं तेज और पारदर्शी बनेंगी। आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 690 करोड़ रुपए की नई सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण, 150 करोड़ से पुरानी पेयजल पाइपलाइन बदलने तथा 210 करोड़ रुपए से अधिक के नए जल कार्य कराने की घोषणा की गई। नए जीएसएस स्थापित कर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।

बजट को 'प्रोजेक्ट विस्तार पैकेज' की संज्ञा दी

सामाजिक क्षेत्र में एक लाख महिलाओं को सेल्फ डिफेंस और काउंसलिंग प्रशिक्षण, छात्रावासों में सीटें बढ़ाने, नए वेटरनरी अस्पताल खोलने और स्थानीय प्रशासनिक ढांचे के विस्तार की घोषणाएं भी की गई। अपने जवाब में दीया कुमारी ने बजट को 'प्रोजेक्ट विस्तार पैकेज' की संज्ञा देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य घोषणाओं को धरातल पर उतारना है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बजट प्रावधानों में वित्तीय स्पष्टता के अभाव और केंद्र से मिलने वाली राशि में कमी का मुद्दा उठाया था, जिस पर सरकार ने विकासात्मक प्रतिबद्धता दोहराई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery