Monday, March, 16,2026

खजाना खाली कर गए और सीख हमें देते हैं: दीया कुमारी

जयपुर: विधानसभा में बजट पर हुई बहस के जवाब में डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आधारभूत ढांचे, औद्योगिक विकास, सामाजिक सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारों को केंद्र में रखते हुए विस्तृत घोषणाओं का पैकेज पेश किया।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक ओर राजस्व आय बढ़ाना है तो दूसरी ओर राजकोषीय घाटे को नियंत्रित दायरे में रखते हुए विकास कार्यों की गति बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारियों को प्रशिक्षण अवधि में नई सरकारी नौकरी मिलने पर वेतन वसूली से राहत और रिटायरमेंट तक बीमा कवर भी सुनिश्चित करने का बजटीय प्रावधान किया जा रहा है। जवाबी भाषण के दौरान उन्होंने विपक्ष के आरोपों पर शायरी के जरिए पलटवार भी किया 'खजाना खाली कर गए और सीख हमें देते हैं, घाटे के बीज बोकर हिसाब हमसे लेते हैं।' साथ ही बताया कि बजट निर्माण प्रक्रिया में जनभागीदारी सुनिश्चित की गई और प्रदेश भर से 38 हजार से अधिक सुझाव प्राप्त हुए, जिनमें से उपयुक्त सुझावों को बजट प्रावधानों में शामिल किया गया है।

दीया कुमारी ने सड़क और कनेक्टिविटी नेटवर्क पर विशेष जोर देते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नई सड़क, चौड़ीकरण, पुलिया, मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए 690 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। अलग-अलग जिलों में लिंक रोड और कनेक्टिविटी सुधार के काम सूचीबद्ध किए गए हैं।

1000 करोड़ की लागत से होगा जलाशय और फीडर निर्माण कार्य

उप मुख्यमंत्री ने पेयजल क्षेत्र में बहु स्तरीय योजना घोषित करते हुए बताया कि दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर क्षेत्र में औद्योगिक जल आपूर्ति के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपए की लागत से जलाशय और फीडर निर्माण योजना पर काम होगा, जिसके लिए अगले वित्त वर्ष में करीब 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। जर्जर पाइपलाइन बदलने के लिए 150 करोड़ रुपए और विभिन्न पेयजल परियोजनाओं के लिए 210 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होंगे। कोटा-बूंदी, जयपुर और जोधपुर सहित कई शहर इसमें शामिल है।

कोटा मेडिकल कॉलेज में होगी रोबोटिक सर्जरी सुविधा

स्वास्थ्य क्षेत्र में नए केंद्र, अपग्रेडेशन, बेड क्षमता वृद्धि और सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। कोटा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू होगी। सामाजिक सुरक्षा के तहत एसटीआरआई योजना से एक लाख महिलाओं को सुरक्षा, काउंसलिंग और साइबर जागरूकता प्रशिक्षण मिलेगा, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी छात्रावासों की सीटें बढ़ाई जाएंगी।

132-33/11 केवी के नए जीएसएस स्थापित होंगे

दीया कुमारी ने ऐलान किया कि ऊर्जा ढांचे को मजबूत करने के लिए 132 केवी तथा 33/11 केवी के नए जीएसएस स्थापित किए जाएंगे।
औद्योगिक विकास के तहत -कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के पास रीको की ओर से नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा, जहां लॉजिस्टिक्स और टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने की योजना है। MSME और ODOP इकाइयों के आवेदन अब जिला उद्योग केंद्र स्तर पर तेज प्रक्रिया से निस्तारित किए जाएंगे। साथ ही शिक्षा और युवा क्षेत्र में नए विषय, नए संस्थान और भवन विस्तार कार्य होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery