Monday, March, 16,2026

जूली बोले-बजट नहीं, यह कर्ज कटौती का दस्तावेज

जयपुर: विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन और जनविरोधी नौतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बजट केवल कागजों की बाजीगरी है, जो राजस्थान को आर्थिक गुलामी की ओर धकेल रहा है। जूली ने कहा कि भाजपा ने 5 साल का कर्ज 2 साल में ही पार कर लिया है। कांग्रेस सरकार ने 3 साल के भीषण कोविड काल के बावजूद 5 साल में 2.26 लाख करोड़ का कर्ज लिया था। वहीं, वर्तमान भाजपा सरकार मात्र 3 साल में ही 2.22 लाख करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। 'यावत्-जीवेत् सुखं जीवेत्, ऋणं कृत्वा घृतं पिबेत्' (कर्ज लेकर घी पीना) ही इस सरकार का मूल मंत्र बन गया है। ने कहा कि राजकोषीय घाटे को कागजों पर कम दिखाने के लिए जूली सरकार ने प्रदेश के विकास की बलि दे दी है। वर्ष 2025-26 में बुनियादी ढांचे के लिए 53,686 करोड़ रुपाए आवंटित थे, जिसे संशोधित अनुमान (आई) में घटाकर 38,288 करोड़ रुपए (28% की कटौती) कर दिया गया। राज्य की अपनी कर आय भी बजट अनुमानों से 18% कम रही, जो सरकार की वित्तीय विफलता का प्रमाण है।

राजस्थान के गरीब, किसान और युवाओं के हक का पैसा वापस मिले

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरों पर सवाल उठाते हुए जूली ने बताया कि दिल्ली से राजस्थान का हक घटकर आ रहा है। ब्याज मुक्त लोन ₹15,000 करोड़ रुपए के बजाय मात्र ₹9,500 करोड़ रुपए मिले। वहीं केंद्रीय कर ₹85,716 करोड़ रुपए के लक्ष्य के मुकाबले ₹2,000 करोड़ रुपए कम मिले। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 16वां वित्त आयोग में राजस्थान का हिस्सा 6.03% से घटाकर 5.93% कर दिया गया, जिससे हर साल ₹1,700 करोड़ रुपए का सीधा नुकसान होगा। जूली ने कहा कि 16 वें वित्त आयोग के अन्याय के खिलाफ सदन से एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा जाए ताकि राजस्थान के गरीब, किसान और युवाओं के हक का पैसा वापस मिल सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery