Thursday, February, 12,2026

व्हाट्सएप पर 100 सेवाएं... 25 हजार मिनी ई-मित्र

जयपुर: राज्य बजट 2026-27 में सरकार ने सुशासन और डिजिटल परिवर्तन को नई दिशा देते हुए प्रशासनिक ढांचे को तकनीक आधारित, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाने की बड़ी घोषणा की है। 'नेक्स्ट जनरेशन सिटिजन सर्विस रिफॉर्म्स' के तहत आमजन को सरकारी सेवाएं अब और सरल, तेज और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।

  • 100 सेवाएं व्हाट्सएप परः आगामी वर्ष में पहले चरण में 100 प्रमुख सरकारी सेवाएं व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर शुरू की जाएंगी। इससे आम नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और सेवाएं सीधे मोबाइल फोन पर मिलेंगी।
  • हर नगर में स्मार्ट सेवा केंद्रः सभी नगरीय निकायों में चरणबद्ध रूप से स्मार्ट सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। साथ ही 25 हजार युवाओं और महिलाओं को 'मिनी ई-मित्र' के रूप में अधिकृत कर डिजिटल सेवाओं को मोहल्लों तक पहुंचाया जाएगा।

नई आईटी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पॉलिसीः सरकार नई आईटी पॉलिसी लागू करेगी। स्टेट डेटा सेंटर की सुविधाएं जैसे क्लाउड स्टोरेज, साइबर सिक्योरिटी, बैकअप और को-लोकेशन स्टार्टअप्स, एमएसएमई और नागरिकों को किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटेशन पॉलिसी लाई जाएगी।

जियोस्पेशियल और ड्रोन पॉलिसी: राज्य में जियो स्पेशियल पॉलिसी लागू होगी। ड्रोन पॉलिसी के तहत स्टेट ड्रोन सेल का गठन किया जाएगा और AI/MI. आधारित डेटा रिपॉजिटरी तैयार की जाएगी। 'मरुधरा राजभूमि डिजिटल एटलस' से भूमि और भू-प्रबंधन में पारदर्शिता आएगी।

CM PRAMAN यूनिटः नीति निर्माण, रिसर्च और एनालिटिक्स के लिए 'CM PRAMAN' (Policy, Research and Analytics for Measurable Action and Nexus) नाम से विशेष यूनिट बनेगी, जो डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया को मजबूती देगी।

जन विश्वास अधिनियम 2.0: प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल और जवाबदेह बनाने के लिए राजस्थान जन विश्वास अधिनियम 2.0 लागू किया जाएगा। साथ ही De-regulation and Business Reforms 2.0 के तहत उद्योगों को प्रक्रियागत राहत देने के लिए विशेष सेल का गठन होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery