Friday, June, 27,2025

25 नई नगर पालिकाओं का गठन, अध्यक्ष व प्रशासकों की नियुक्ति

जयपुर: राजस्थान सरकार ने बजट 2025-26 के तहत राज्य के 11 जिलों में 25 नई नगर पालिकाओं का गठन करते हुए उनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रशासकों की नियुक्ति कर दी है। डीएलबी की अधिसूचना के अनुसार 11 नवगठित नगर पालिकाओं में मलसीसर, साहवा, रायपुर, सैपऊ, बुहाना, खाटू खुर्द, कानोता, सूरौठ, रियांबड़ी, मण्ड्रेला व मथानिया में संबंधित ग्राम पंचायतों के निर्वाचित सरपंचों व उपसरपंचों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही, इन ग्राम पंचायतों के वार्ड पंच अब नगर पालिका के वार्ड सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। वहीं, 14 नवगठित नगर पालिकाओं में उपखंड अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया गया है, जिनमें मनोहरथाना, समदड़ी, अरनोद, पीसांगन, मनिया, जसोल, पलसाना, बीगोद, खेजरोली, कालाडेरा, खानपुर, बनेड़ा और मंडार व घड़साना (श्रीगंगानगर) शामिल हैं। घड़साना में यह नियुक्ति इसलिए की गई है, क्योंकि वहां का निर्वाचित बोर्ड मार्च 2025 में समाप्त हो चुका है। इन प्रशासकों को राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत अधिकार प्राप्त हैं। ये नगर पालिकाओं का संचालन तब तक करेंगे जब तक नवगठित बोर्ड का गठन नहीं हो जाता।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery