Thursday, June, 26,2025

बॉर्डर जिलों को 5-5 करोड़ जारी

जयपुर: 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई के बाद राजस्थान की 1,070 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्वरित कदम उठाए हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उच्च स्तरीय बैठक लेकर अधिकारियों को सेना का पूर्ण सहयोग करने, आवश्यक संसाधनों की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों के लिए विशेष निर्देश जारी करते हुए प्रत्येक जिले को 5-5 करोड़ रुपए तत्काल जारी करने का आदेश दिया। साथ ही, सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। देर रात मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) पहुंचे शर्मा ने सीमावर्ती जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) से लगातार संवाद बनाए रखा और स्थिति पर नजर रखी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery