Monday, March, 16,2026

6193 केंद्र, CCTV कैमरों से रहेगी नजर... हाई-सिक्योरिटी अलर्ट

जयपुर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाओं का मौसम आते ही पेपर लीक और नकल की काली छाया मंडराने लगती है, लेकिन इस बार बोर्ड ने पहले ही कमर कस ली है। बोर्ड का दावा है कि परीक्षाओं में सुरक्षा का किला अभेद्य बनाया गया है। पिछले वर्षों की गड़बड़ी के अनुभवों से सबक लेते हुए इस बार बोर्ड ने स्ट्रॉन्ग रूम से लेकर परीक्षा कक्ष तक बहुस्तरीय निगरानी लागू की है, जिसमें तकनीक, प्रशासन और पुलिस तीनों की संयुक्त ताकत झोंकी गई है। बोर्ड स्तर पर सबसे पहले प्रश्न पत्र निर्माण की प्रक्रिया को अभेद्य बनाया गया है। सीमित और अधिकृत विशेषज्ञों की टीम से प्रश्न पत्र तैयार करवाए गए, जिनसे गोपनीयता की शपथ ली गई। छपाई हाई-सिक्योरिटी प्रेस में करवाई गई,
जहां 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक एंट्री और मोबाइल-गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। किसी भी कर्मचारी को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।

डिजिटल तकनीक से नकल पर वार

शीट्स की बारकोर्डिंग, प्रश्न पत्रों की कोडिंग और उत्तर पुस्तिकाओं की ट्रैकिंग से नकल की संभावनाएं न्यूनतम की गई हैं। शिकायत मिलते ही फ्लाइंग स्क्वॉड मौके पर पहुंचेगा, उत्तर पुस्तिका जब्त होगी और रिपोर्ट तैयार की जाएगी। दोष सिद्ध होने पर परीक्षा निरस्त करने से लेकर आपराधिक मुकदमे तक का प्रावधान है।

पेपर की खजाने जैसी सुरक्षा

प्रश्न पत्रों को जिलों तक पहुंचाने के लिए सीलबंद बॉक्स, जीपीएस ट्रैकिंग और पुलिस एस्कॉर्ट की व्यवस्था की गई। जिलों में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम डबल लॉक सिस्टम से सुरक्षित हैं। एक चाबी प्रशासनिक अधिकारी और दूसरी पुलिस अधिकारी के पास रहेगी। यहां 24 घंटे सशस्त्र पहरा, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और आगंतुक रजिस्टर अनिवार्य किया गया है। हर मूवमेंट रिकॉर्ड में है, ताकि बाद में कोई बहाना न चले। प्रदेशभर में 6193 परीक्षा केंद्रों पर इस बार सख्ती का नया अध्याय लिखा जा रहा है। फ्लाइंग स्क्वॉड, ऑब्जर्वर और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार निरीक्षण करेंगे। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल, जैमर और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, फेस रिकग्रिशन और बायोमेट्रिक उपस्थिति के जरिए फर्जी परीक्षार्थियों पर लगाम कसी जाएगी। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध है।

केंद्राधीक्षक सबसे ज्यादा जिम्मेदार

बोर्ड ने केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि परीक्षा केंद्र की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की होगी। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, परीक्षा कक्ष की व्यवस्था, सीसीटीवी संचालन और उत्तर पुस्तिकाओं की सीलबंदी हर स्तर पर जवाबदेही तय की गई है। लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई से लेकर कानूनी कार्रवाई तक के प्रावधान किए गए हैं। करीब 19 लाख 86 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल होंगे। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह के अनुसार कोई चूक नहीं होगी। बोर्ड ने युद्ध स्तर पर तैयारी की है।

दो परीक्षाओं के समय में बदलाव

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। बोर्ड ने 12वीं कक्षा की दो परीक्षाओं का समय संशोधित किया है। 17 फरवरी को कम्प्यूटर विज्ञान और इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज की परीक्षा अब सुबह 8:30 की बजाय दोपहर 2 से 5:15 बजे होगी। 24 फरवरी को चित्रकला की परीक्षा का समय भी बदलकर दोपहर 2 से 5:15. बजे कर दिया गया है। यह बदलाव कई केंद्रों पर क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों की शिकायतों के बाद किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery