Thursday, February, 12,2026

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा कल से

जयपुर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सत्र 2025-26 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। प्रदेशभर में आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं में इस बार रिकॉर्ड करीब 20 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।

परीक्षाओं के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह मुस्तैद है और सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा जारी विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से प्रारंभ होंगी। वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से और कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। राज्य स्तरीय समान परीक्षा के अंतर्गत कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होंगी, जबकि कक्षा 3 से 7 (सीबीए) तक की परीक्षाएं 14 मार्च से प्रारंभकी जाएंगी। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक होंगी। कक्षा 8वीं और 5वीं की परीक्षाएं दोपहर 1:30 से 4:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी। राज्य स्तरीय समान परीक्षा में 9वीं और 11वीं के लिए दो पारियां निर्धारित की गई हैं। प्रथम पारी 8:30 से 11:45 बजे तक और द्वितीय पारी 1:00 से 4:15 बजे तक।

प्रदेशभर में बनाए गए 6,193 केंद्र

इस वर्ष प्रदेशभर में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 6,193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 20 केंद्र अति संवेदनशील और 31 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। परीक्षा की पारदर्शिता और नकल रोकने के उद्देश्य से बोर्ड ने 15 जिलों में परीक्षा के दौरान विशेष रूप से वीडियोग्राफी कराने का निर्णय लिया है। इनमें दौसा, करौली, सीकर, नागौर, डीडवाना-कुचामन, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, फलोदी, जोधपुर, जालौर, धौलपुर, भरतपुर, डीग, बाड़मेर और बालोतरा शामिल हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की अलमारी खोलने, लिफाफे खोलने, प्रश्नपत्र वितरण सहित अन्य गतिविधियों की वीडियोग्राफी के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।

20 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

इस वर्ष 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में करीब 20 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें 10 वीं के 10 लाख 68 हजार 610 परीक्षार्थी हैं, जबकि 12वीं और वरिष्ठ उपाध्याय सहित अन्य वर्गों के विद्यार्थी भी परीक्षा देंगे। जयपुर जिले में ही 500 परीक्षा केंद्रों पर करीब 1.98 लाख विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना प्रवेश पत्र किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। किसी भी स्थानीय अवकाश का बोर्ड परीक्षाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery