Thursday, March, 26,2026

24 दिन में 10वीं का रिजल्ट राजस्थान बोर्ड ने रचा इतिहास

जयपुर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 की 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम मात्र 24 दिनों में जारी कर नया इतिहास रच दिया। 28 फरवरी को परीक्षा समाप्त होने के बाद 24 मार्च को परिणाम घोषित किया गया, जो अब तक का सबसे तेज रिकॉर्ड है।

इस बार कुल परिणाम 94.23% रहा, जिसमें छात्राओं ने फिर बाजी मारी। छात्राओं का परिणाम 94.20% जबकि छात्रों का 93.63% दर्ज किया गया। राज्यभर से 10.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। इस बार 10वीं का परिणाम 12वीं से पहले जारी किया गया, जबकि परंपरागत रूप से पहले 12वीं और बाद में 10वीं का रिजल्ट आता था। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर बोर्ड कार्यालय से परिणाम जारी किया।

5वीं का 97.75% और 8वीं बोर्ड का परिणाम 97.01%

बोर्ड ने प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा-5) और प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र (कक्षा-8) परीक्षा 2026 का परिणाम भी 24 मार्च को दोपहर 1 बजे जारी किया। कक्षा-5 परीक्षा में 13,68,947 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें 13,33,936 उत्तीर्ण हुए, परिणाम 97.75% रहा। कक्षा-8 परीक्षा में 12,86,220 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 12,45,735 उत्तीर्ण हुए, परिणाम 97.01% दर्ज किया गया।


 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery