Thursday, January, 29,2026

संगठन की समीक्षा, मजबूती और कार्य योजना पर होगी चर्चा

जयपुर: नए साल 2026 की शुरुआत में राजस्थान भाजपा संगठन में बड़ी सक्रियता देखने को मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की नई टीम की पहली प्रमुख बैठक 3 जनवरी को जयपुर में आयोजित की जाएगी। यह प्रदेश स्तरीय कार्य समिति एवं कार्यशाला होगी, जो निकाय चुनावों से पहले पार्टी की रणनीति तय करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगी। बैठक की सबसे बड़ी खासियत होगी कि इसमें भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी उपस्थित रहेंगे। जानकारी के अनुसार बीएल संतोष शुक्रवार शाम तक 
जयपुर पहुंचेंगे। सह संगठन मंत्री शिवकुमार भी उनके साथ जयपुर आएंगे। कार्यशाला के दौरान उनका जयपुर प्रवास रहेगा।

बीएल संतोष पदाधिकारियों को संगठनात्मक मुद्दों पर मार्गदर्शन देंगे, विशेष रूप से बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती और काम-काज की समीक्षा पर जोर देंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है कि यह कार्यशाला आठ घंटे से अधिक समय तक चलेगी। इसमें पांच अलग-अलग सत्र आयोजित होंगे, जिनमें संगठनात्मक मुद्दों पर गहन चर्चा होगी। इस प्रदेश स्तरीय कार्य समिति एवं कार्यशाला में प्रदेश बैठक से पहले संगठनात्मक रिपोर्ट होगी तलब भाजपा ने इस बैठक से पहले अपनी संगठनात्मक संरचना पूरी कर ली है। सभी सात मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा के साथ सभी संगठनात्मक 44 जिलों में अपनी कार्यकारिणी मजबूत कर ली है। बैठक में सत्ता व संगठन के तालमेल पर विशेष फोकस रहेगा। संगठनात्मक रिपोर्ट भी तलब की जाएगी।

पदाधिकारियों के अलावा सभी जिला अध्यक्ष, मोचों के प्रदेश अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों और विभागों के संयोजक सहित अन्य
पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की समीक्षा, मजबूती और आगे की कार्य योजना पर विशेष फोकस रहेगा।

बैठक से पहले संगठनात्मक रिपोर्ट होगी तलब

भाजपा ने इस बैठक से पहले अपनी संगठनात्मक संरचना पूरी कर ली है। सभी सात मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा के साथ सभी संगठनात्मक 44 जिलों में अपनी कार्यकारिणी मजबूत कर ली है। बैठक में सत्ता व संगठन के तालमेल पर विशेष फोकस रहेगा। संगठनात्मक रिपोर्ट भी तलब की जाएगी।

मोर्चों की कार्यकारिणी का होगा विस्तार

इस बैठक के बाद मोर्चों की कार्यकारिणी का विस्तार होगा। नई प्रदेश टीम के गठन के बाद अब सभी सातों मोर्चा के अध्यक्षों की नए स्तर पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो गई है। ऐसे में अब जयपुर शहर जिले की कार्यकारिणी सहित अन्य जिलों की कार्यकारिणी, मोर्चों की कार्यकारिणी, आयोगों सहित सभी रिक्त पदों को भरने को लेकर भी इस बैठक में चर्चा संभव है। आगामी निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल के लिए दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे।

प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास नहीं आएंगे

प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल इस कार्यशाला में शामिल नहीं हो पाएंगे। वे गृह मंत्रालय से जुड़ी स्टैंडिंग समिति के चेयरमैन हैं और 4 से 9 जनवरी तक तमिलनाडु के स्टडी टूर पर रहेंगे। इस कारण वे संसदीय समिति के साथ तमिलनाडु दौरे पर होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery