Thursday, April, 30,2026

दो साल में डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया

जयपुर: भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को हरियाणा प्रभारी सतीश पूनियां, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यों और केंद्र से मिली प्रमुख परियोजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे विकास परियोजनाओं को गति देने और केंद्र सरकार का सहयोग लेने के लिए होते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में सरकार 'रिचार्ज कूपन' की तरह चलती थी और बार-बार दिल्ली जाना पड़ता था। बेढम ने दावा किया कि हाल ही में सीएम के संक्षिप्त दिल्ली दौरे में रिफाइनरी, मेट्रो फेज-2 सहित कई परियोजनाओं को मंजूरी मिली। उन्होंने कांग्रेस पर रिफाइनरी परियोजना में देरी का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र के सहयोग से अब इसका पहला चरण 21 अप्रैल को शुरू होने जा रहा है।

फेज-1 में मेट्रो प्रतिदिन लगभग 10 लाख रुपए के घाटे में

पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने जयपुर मेट्रो पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा शुरू किया गया फेज-1 आर्थिक रूप से व्यवहारिक नहीं रहा और वर्तमान में मेट्रो प्रतिदिन लगभग 10 लाख रुपए के घाटे में चल रही है। उन्होंने बताया कि मेट्रो फेज-2 करीब 41 किलोमीटर लंबा होगा, जो सीतापुरा से वीकेआई तक शहर के प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ेगा। इसकी लागत लगभग 13,037 करोड़ रुपए है, जिसमें केंद्र और राज्य की 50-50 भागीदारी होगी। पूनियां ने पचपदरा रिफाइनरी परियोजना को राजस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इसकी संशोधित लागत 79,459 करोड़ रुपए स्वीकृत हुई है और यह पश्चिमी राजस्थान में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।

ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि सरकार ने जल, ऊर्जा, आवास और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने बताया कि विभिन्न जल परियोजनाओं, जल जीवन मिशन और सिंचाई योजनाओं से लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि 'डबल इंजन' सरकार के प्रयासों से राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, जबकि कांग्रेस केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तक सीमित है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery