Tuesday, August, 12,2025

राठौड़ ने CM भजनलाल शर्मा से की मुलाकात

जयपुर: राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मंगलवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सूत्रों की मानें तो इससे पहले उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर में मुलाकात की और कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि चर्चा का मुख्य फोकस आगामी नियुक्तियों और संगठनात्मक मसलों पर रहा। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश के कई प्रमुख पदों पर नियुक्तियों का ऐलान इस सप्ताह कभी भी हो सकता है। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष से लगभग 45 मिनट तक मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया में संगठन स्तर पर संभावित नामों की सूची लगभग तैयार हो चुकी है।

भाजपा जयपुर शहर जिला अध्यक्ष पर गिर सकती है गाज !

भाजपा के जयपुर शहर जिला अध्यक्ष पर गाज गिर सकती है। बताया जा रहा है कि इस मामले में अंतिम निर्णय सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को करना है। माना जा रहा है कि दोनों के बीच हुई मुलाकात में यह मुद्दा भी चर्चा का विषय रहा। पार्टी सूत्रों की मानें तो कार्यकारिणी सूची को लेकर उपजे विवाद के बाद संगठन ने सख्त रुख अपना लिया है। सोशल मीडिया पर सिफारिशों वाली सूची के वायरल होने और अध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर उठे सवालों के चलते पार्टी अब कड़ा कदम उठाने के मूड में है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery