Friday, December, 26,2025

प्रदेश टीम के बाद भाजपा में मोर्चा अध्यक्ष पदों पर नए नामों की घोषणा जल्द

जयपुर:  प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक सुधार की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के ठीक बाद अब पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी शुरू हो चुकी है। 'एक व्यक्ति, एक पद' के सिद्धांत को लागू करते हुए वर्तमान मोर्चा अध्यक्षों को दूसरे पदों पर जिम्मेदारी तय की गई है, जिससे यह महत्वपूर्ण पद खाली हो गए हैं। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से अनुमति मिलते ही अगले कुछ दिनों में इन पदों पर नए नामों की औपचारिक घोषणा होने की संभावना है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में गुरुवार को नई कार्यकारिणी में कई मोर्चा प्रमुखों को जगह दी गई हैं। इन बदलावों से चार मोर्चा महिला, एसटी, एससी और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद खाली ही माने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के पद अभी भरे हुए हैं। ओबीसी मोर्चा की कमान चम्पालाल गेदर संभाल रहे हैं, जबकि अल्पसंख्यक मोर्चा में हमीद खान मेवाती संभाल रहे है। वहीं युवा मोर्चा की कमान अंकित चेची के पास है। हालांकि इन मोचों में आंतरिक समीक्षा चल रही है। यहां भी कई बदलाव संभव है। भाजपा 'एक व्यक्ति, एक पद' सिद्धांत का पालन कर रही है। इसी की तर्ज पर मोचों का विस्तार भी होगा।

इन मोर्चों की हो रही है आंतरिक समीक्षा

  • किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी केंद्र सरकार में कृषि मंत्री हैं, जिसके कारण यहां नए अध्यक्ष की घोषणा तय है।
  • अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के अध्यक्ष नारायण मीणा को प्रदेश कार्यकारिणी में मंत्री पद मिला है।
  • अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को प्रदेश कार्यकारिणी में महामंत्री बनाया गया है।
  • महिला मोर्चा की अध्यक्ष रक्षा भंडारी पहले से ही जिलाध्यक्ष की कमान संभाल रही हैं।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery