Tuesday, August, 12,2025

कांग्रेस ने जो पाप किए थे, उन्हें धोने में लग रहा समयः राठौड़

जयपुर: नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के परिसीमन के नाम पर चुनाव टालने और भेदभाव कर परिसीमन करने के कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने तीखा प्रहार किया। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने जो पाप किए थे, उन्हें सुधारने और धोने में समय लग रहा है। भाजपा सरकार का उद्देश्य व्यवस्था को पारदर्शी और समान अवसर आधारित बनाना है, न कि किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाना। राठौड़ ने कहा कि गहलोत सरकार ने अनियमित और अव्यवस्थित ढंग से वार्ड और पंचायतों का गठन किया था। कहीं 250 मतदाताओं का वार्ड था, तो कहीं 8000 मतदाताओं का। अब भाजपा सरकार इन विसंगतियों को ठीक कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वार्ड और पंचायत गठन व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, जनहित में होना चाहिए।

उपचुनाव कांग्रेस के लिए चिंतन का विषय

मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को केवल आलोचना करने की आदत हो गई है। वह हर मुद्दे पर नकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हैं, जबकि आज जरूरत सकारात्मक पहल की है। उन्होंने विधानसभा और निकायों के उपचुनावों का हवाला देते हुए बताया कि 36 में से 29 सीटों पर भाजपा की जीत हुई है, फिर भी कांग्रेस खुद को विजयी बता रही है, यह उनके लिए आत्ममंथन का विषय होना चाहिए।

राठौड़ ने किया बालमुकुंदाचार्य का बचाव

भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य के पुलिस थाने में इंचार्ज की कुर्सी पर बैठने के विवाद पर राठौड़ ने उनका बचाव किया है। उन्होंने कहा कि आचार्य ने कुर्सी को स्थान बदलकर इस्तेमाल किया, जिसमें कोई गलत बात नहीं है। राठौड़ ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा। कि वह केवल आलोचना में व्यस्त हैं और उन्हें अच्छे कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। वहीं, कांग्रेस विधायक अमीन कागजी के स्कूल में प्रिंसिपल की कुर्सी पर बैठने के वायरल वीडियो पर भी बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाया कि जनप्रतिनिधियों को ऐसी कुर्सियों पर बैठने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

सवाई माधोपुर जिला कार्यकारिणी घोषित

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर जिलों की कार्यकारिणी का काम शुरू हो गया है। सवाई माधोपुर जिला भाजपा की कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को की गई। जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने 34 पदाधिकारियों, 57 कार्यकारिणी सदस्यों और 15 स्थायी आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की। सत्यनारायण धाकड़, दीपक सिंघल, उदय सिंह गुर्जर सहित 8 नेताओं को जिला उपाध्यक्ष, जगदीश अग्रवाल, बाबूलाल मीणा और विनोद अटल को जिला महामंत्री और रामहरि जाट, सरिता बंसल सहित 8 नेताओं को जिला मंत्री बनाया गया। दीनदयाल अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष, विनोद गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष, मुकेश शर्मा को कार्यालय प्रभारी, दिनेश सोनी को मीडिया संयोजक, धनेश शर्मा को सह-मीडिया संयोजक, सारांश जैन को सोशल मीडिया संयोजक, मेहनाज पटेल को सह-सोशल मीडिया संयोजक, नितेश मोदी को आईटी संयोजक, सतीश शर्मा को सह-आईटी संयोजक और बलवीर सिंह राजावत को प्रकोष्ठ संयोजक नियुक्त किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery