Friday, September, 26,2025

नया GST बना दीपावली उपहार, रोजमर्रा की चीजें हुईं सस्ती

जयपुर: राजस्थान में 'नया जीएसटी, नई उमंग- दिवाली पर खुशहाली संग' विषय पर भाजपा की ओर से प्रदेशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जयपुर शहर भाजपा कार्यालय में विधि एवं कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने मंगलवार को कहा कि मोदी सरकार ने देश में कर सुधार की नई रोशनी फैलाई है। उन्होंने कहा कि पहले टैक्स प्रणाली जटिल और इंस्पेक्टर राज से भरी थी, जिसे मोदी सरकार ने पारदर्शी, सरल और जनहितकारी बनाया है। उन्होंने बताया कि अब रोजमर्रा की चीजों पर टैक्स 5 प्रतिशत या शून्य कर दिया गया है। वाहन खरीदना भी अब 10 प्रतिशत सस्ता हो गया है। पटेल ने कहा कि पहले जीएसटी की 4 स्लैब थीं, लेकिन अब इसे आसान करते हुए सिर्फ दो मुख्य स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत कर दी गई हैं। मोदी सरकार के नेतृत्व में जीएसटी संग्रह 11 लाख करोड़ से बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपए हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों को हर योजना के केंद्र में रखा है। रोटी, कपड़ा, मकान के साथ जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जरूरी चीजें सस्ती की गई हैं। जयपुर शहर भाजपा के जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि मोदी जब से 2014 में प्रधानमंत्री बने हैं, तब से हर योजना गरीबों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भर भारत की संयोजक रेखा राठौड़, नेक्स्ट जेन जीएसटी के संयोजक अजय यादव, सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक नवरत्न नाराणिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा जनता तक पहुंचा रही उपलब्धियां

राजस्थान में भाजपा नेताओं ने 'नया जीएसटी, नई उमंग' अभियान के तहत प्रदेशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस व कार्यक्रम आयोजित कर जीएसटी सुधारों की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाई। भाजपा ने पाली जिला की सेवा पखवाड़ा, आत्मनिर्भर भारत और नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म की संयुक्त कार्यशाला सोजत रोड में संपन्न की। कार्यशाला में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, सोजत विधायक शोभा चौहान, जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी सहित अन्य जिला और मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं भाजपा नेताओं ने जीएसटी की नई दरों को दीपावली से पहले जनता और किसानों के लिए बड़ा तोहफा बताया। डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में जीएसटी को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। जीएसटी काउंसिल की 59वीं बैठक के निर्णय के अनुसार, 22 सितंबर से नई दरें लागू होंगी। दवाइयां टैक्स मुक्त होगी, कृषि उपकरणों पर 5 प्रतिशत जीएसटी लागू होगा, जबकि विलासिता की वस्तुओं और तंबाकू उत्पादों पर 40 प्रतिशत कर दर रहेगी। भाजपा ने इसे नवरात्र के पहले दिन से लागू होने वाला जनता का दीपावली उपहार बताया।

हर घर में समृद्धि और हर परिवार में खुशहाली

जयपुर ग्रेटर निगम की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने जीएसटी सुधार को न केवल आर्थिक नीति, बल्कि सामाजिक-भावनात्मक पहल बताया, जो हर घर में समृद्धि और हर परिवार में खुशहाली लाएगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery