Thursday, January, 29,2026

युवा मोर्चा के अध्यक्ष की कमान शंकर लाल गोरा को सौंपी

जयपुर: राजस्थान भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश के छह प्रमुख मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इन नियुक्तियों की सूची जारी की। महिला मोर्चा के अध्यक्ष की घोषणा अभी लंबित है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर शंकर लाल गोरा को नियुक्त किया गया है। जयपुर देहात उत्तर जिले से ताल्लुक रखने वाले गोरा मूल रूप से चौमूं के रहने वाले हैं। वे एबीवीपी की विचारधारा से जुड़े रहे हैं और राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी बैनर तले लड़ चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की पसंद माने जाने वाले गोरा मूल ओबीसी से आते हैं।

फिलहाल महिला मोर्चा की घोषणा टली

महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा फिलहाल नहीं हो सकी। पार्टी नेतृत्व में इस पद पर आम राय नहीं बन पाई है। सूत्रों के अनुसार किसी वर्तमान विधायक या पूर्व विधायक को इस पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

किसान मोर्चा: कैलाश चौधरी पर फिर भरोसा

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को फिर जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाड़मेर से पूर्व सांसद और बायतु से पूर्व विधायक चौधरी पहले भी इस मोर्चे की कमान संभाल चुके हैं। मूल ओबीसी वर्ग से आने वाले चौधरी पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दोबारा विश्वास जताया है। इससे पहले यह दायित्व भागीरथ चौधरी के पास था।

NSUI के कुशवाह सहित 15 BJP में शामिल

पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यशैली एवं BJP की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर एनएसयूआई के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बृजकिशोर कुशवाह ने अपनी 15 सदस्यीय टीम के साथ सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी कार्यालय में प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी की मौजूदगी में उन्हें दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। भाजपा में शामिल प्रमुख सदस्यों में रवि डोयला (सरपंच, नीम बसई), रामनरेश, रामू कुशवाह, नीरज कुमार, पवन पोसवाल, महेंद्र, मनोज कुमार, मनीष गोस्वामी, राजेश मीणा, मनीष कुमार मीणा, राहुल कुमार, पी. खान, कृष्ण कुमार, दीपचंद (सरपंच), रविंद्र एवं अनमोल बंसल आदि शामिल हैं।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा- गोपीचंद मीणा को तरजीह, मेवाड़ को प्राथमिकता

अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भीलवाड़ा के जहाजपुर से विधायक गोपीचंद मीणा को नियुक्त किया गया है। पार्टी ने इस बार पूर्वी राजस्थान की बजाय मेवाड़ क्षेत्र को तरजीह दी है। पुराने मोर्चा अध्यक्ष नारायण मीणा को अब मदन राठौड़ की टीम में प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery