Thursday, January, 29,2026

नए लोगों को दी जिम्मेदारी, आगामी सभी चुनाव जीतेंगे

जयपुर: राजस्थान में भाजपा ने निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए लोगों को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि निकाय चुनाव के साथ साथ सभी आने वाले चुनाव पार्टी जीतेगी। राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने अधिकारियों से कार्यकर्ताओं के काम समय पर करने को कहा था। राठौड़ ने कहा कि राजे ने बिल्कुल सही बात कही है। सभी नेता जनता के हित की बात करते हैं। कोई भी व्यक्ति खुद को पूरी तरह से परफेक्ट नहीं समझे। जीवन भर विद्यार्थी बनकर रहना चाहिए और सीखते रहना चाहिए। कार्यकर्ता भाजपा की जान है। संगठन कार्यकर्ताओं से ही बनता है। जनता के काम तो होने ही चाहिए। सत्ता में हमारी पार्टी है, अधिकारी भी हमारे नियुक्त किए हुए हैं। समन्वय बनाए रखना सही है।

बीएल संतोष ने दो दिवसीय दौरे पर दिया एकजुटता का संदेश

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश कार्यालय में रविवार सुबह संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू की। इस दौरान नए नियुक्त मोर्चा अध्यक्षों और प्रदेश महामंत्रियों से भी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक से पहले और बाद में संगठन के खाली पदों पर नियुक्तियां भी शुरू हो गई। संतोष ने डॉ. किरोड़ी लाल मीणा से भी अलग से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की। दोनों के बीच अकेले में बातचीत हुई। दोपहर में संतोष दिल्ली के लिए रवाना हो गए। भाजपा ने रविवार को मोर्चा संभाग प्रभारियों और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा भी की। बैठक में सभी रिक्त पदों को भरकर संगठन को मजबूती देने और सभी को साथ लेकर एकजुट रहने का संदेश दिया गया।

मेंढक की तरह उछल-कूद कर रहे कांग्रेसी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा के बयान पर मदन राठौड़ ने जोरदार जवाब दिया। राठौड़ ने कहा कि वे पहले अपना घर संभालें, मेरी पार्टी की चिंता क्यों कर रहे हैं? कांग्रेस के नेता मेंढकों की तरह इधर-उधर उछल-कूद कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery