Wednesday, April, 29,2026

विपक्षी दलों का महिलाओं से विश्वासघात: डॉ. राधामोहन

जयपुर: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत न मिलने के कारण गिर जाने के बाद राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान तेज हो गया है। भाजपा ने प्रदेशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस समेत विपक्ष पर महिलाओं के साथ 'विश्वासघात' का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस ने बिल को 'संविधान और देश को चोट पहुंचाने वाला' बताते हुए पलटवार किया। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन अग्रवाल ने जोधपुर के सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राजस्थान की महिलाओं ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन जब उन्हें हक देने का समय आता है तो विपक्ष उन्हें पीछे धकेल देता है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने महसूस किया कि महिलाओं के बिना देश की राजनीति अधूरी है। इसलिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया। 2029 के चुनाव तक परिसीमन पूरा न होने की आशंका को देखते हुए पुरानी जनगणना के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया गया, लेकिन कांग्रेस और अन्य दलों ने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने विपक्ष की घोर निंदा की और महिलाओं को आश्वासन दिया कि भाजपा 2029 तक आरक्षण दिलाने का प्रयास करेगी।

विरोध दुर्भाग्यपूर्ण

राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने उदयपुर में कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाएं आगे आएं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा कि एक महिला नेता होने के बावजूद बिल का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है।

विपक्ष पचा नहीं पा रहा

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने झुंझुनूं में कहा कि विपक्ष बिल को पचा नहीं पा रहा है। परिसीमन के बाद लोकसभा सीटें 543 से बढ़कर 850 हो जाएंगी और उसी अनुपात में महिलाओं को आरक्षण मिलेगा। उन्होंने विपक्ष पर 'विरोध के लिए विरोध' की राजनीति करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस का पलटवार: बिल बहाना, असली मकसद राजनीतिक नक्शा बदलना

अजमेर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव रूबी खान ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह बिल महिला आरक्षण के लिए नहीं, बल्कि देश के संविधान को चोट पहुंचाने वाला है। रूबी ने कहा कि कांग्रेस का महिला आरक्षण का इतिहास देख लीजिए- एनी बेसेंट पहली अध्यक्ष, इंदिरा गांधी पहली महिला प्रधानमंत्री, प्रतिभा पाटिल पहली महिला राष्ट्रपति रहीं। कांग्रेस ने पहली महिला स्पीकर और पहली महिला मुख्यमंत्री दीं। भाजपा किस महिला आरक्षण का झंडा बुलंद कर रही है? बिल तो पहले ही पारित हो चुका था, फिर क्यों नहीं लागू किया जा रहा? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं को सीटें नहीं देना चाहती, बल्कि बिल की आड़ में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर राजनीतिक नक्शा बदलना चाहती है।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery