Thursday, January, 29,2026

संगठन के विस्तार, युवाओं से संवाद और विकास को मिलेगी मजबूती

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी में 45 वर्षीय नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालते ही संगठन में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। प्रदेश भाजपा मुख्यालय सहित पूरे राजस्थान में मंगलवार को जश्न मनाया गया। जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटी और ढोल-नगाड़ों के साथ एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान मंत्री जोगाराम पटेल, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी और प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजधानी में जगह-जगह नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत और बधाई संदेशों वाले पोस्टर भी लगाए गए। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि युवा नेतृत्व के साथ पार्टी संगठनात्मक विस्तार, युवाओं में संवाद और विकास के एजेंडे को मजबूती देगी। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष की पार्टी को 45 वर्ष का युवा नेतृत्व मिला है, जिससे कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा का संचार हुआ है। बगड़ी ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा देशभर में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करेगी तथा आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा।

भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टीः मीणा

इस दौरान राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां सामान्य कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जबकि कांग्रेस एक परिवार के इर्द-गिर्द सिमटी हुई है। वहीं, कार्यकर्ताओं का कहना है कि युवा नेतृत्व से संगठन में नई सोच, नई रणनीति और नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे पार्टी का जनाधार और व्यापक होगा।

दो बजट राजस्थान के लिए माइलस्टोन साबित हुए: पटेल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी और प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह ने कार्यकर्ताओं की सुनवाई की। मंत्री पटेल ने बताया कि सुनवाई में 50 से अधिक परिवेदनाएं आई, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में नियमित रूप से कार्यकर्ताओं की सुनवाई होती है, ऐसी व्यवस्थित प्रक्रिया शायद ही किसी अन्य राजनीतिक दल में हो। मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। आगामी बजट सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्व के दो बजट माइलस्टोन साबित हुए है और तीसरा बजट भी प्रदेश के विकास में नया अध्याय जोड़ने वाला होगा। उन्होंने विपक्ष से सकारात्मक भूमिका निभाने और विकास के मुद्दों पर सहयोग करने * की अपील की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery