Monday, August, 10,2026

चुनाव में 10 की जीत पक्की, बाकी प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ीं

जयपुर: राजस्थान बार काउंसिल चुनाव की करीब तीन महीने से चल रही मतगणना अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। ट्रांसफर वोटों की लंबी प्रक्रिया और हर राउंड में बदलते समीकरणों के बीच अब तक 10 प्रत्याशियों ने जीत का निर्धारित कोटा पार कर लिया है। लाइव मतगणना के ताजा आंकड़ों के अनुसार नीरज कुमार गुर्जर, हरेंद्र सिंह सिनसिनवार, रतन सिंह राव, भुवनेश शर्मा, सुरेश चंद्र श्रीमाली, प्रशांत शर्मा, योगेंद्र सिंह शक्तावत, रणजीत जोशी, राम प्रसाद सिंघारिया और कुलदीप कुमार शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इन सभी ने 2614.31 मतों का निर्धारित कोटा पार कर लिया है। लाइव मतगणना में 2615 मत मिलते ही और निर्वाचन की खबर मिलते ही साथी अधिवक्ता और समर्थक उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर रहे है और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया गया।

इन प्रत्याशियों ने पार किया कोटा

भीलवाड़ा हरेंद्र सिंह सिनसिनवार 2615 मत- जयपुर रतन सिंह लाइव मतगणना के अनुसार जीत का कोटा पार करने वाले 10 प्रत्याशियों के नाम और मत इस प्रकार हैं- नीरज कुमार गुर्जर - 2615 मत-राव - 2616 मत - उदयपुर भुवनेश शर्मा 2615 मत जयपुर सुरेश चंद्र श्रीमाली - 2615 मत- भीलवाड़ा प्रशांत शर्मा 2616 मत जयपुर योगेंद्र सिंह शक्तावत 2615 मत अजमेर (रेवेन्यू) रणजीत जोशी - 2615 मत - जोधपुर राम प्रसाद सिंघारिया 2615 मत - जयपुर (सिविल) कुलदीप कुमार शर्मा 2615 मत - बीकानेर

2614.31 था जीत का कोटाः प्रथम वरीयता के मतों की गणना के बाद इस चुनाव में जीत के लिए 2614.31 मतों का कोटा निर्धारित किया गया था। इसके बाद स्थानांतरण मतों की गणना शुरू हुई। प्रत्येक चरण में प्रत्याशियों के मतों में बदलाव होता रहा। कोटा पूरा करने वाले प्रत्याशियों के बाद उनके अतिरिक्त मतों का स्थानांतरण अन्य प्रत्याशियों की ओर किया जाता रहा। इसी वजह से मतगणना की प्रक्रिया लंबी चली और करीब 3 महीने बाद निर्वाचित सदस्यों की तस्वीर तेजी से साफ हो रही है।

कई प्रत्याशी कोटे के बेहद करीब

मतगणना के ताजा आंकड़ों में सैयद शाहिद हसन 2604, देवेंद्र सिंह राठौड़ (महलाना) 2599, राजनीश गुप्ता 2568 और सतीश खांडल (शर्मा) 2534 मतों पर हैं। वहीं, देवी लाल रावला को 2383 मत मिले हैं। ट्रांसफर वोटों के अगले चरणों में इन प्रत्याशियों की स्थिति बदल सकती है और मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है। कुल 23 सदस्यों, जिनमें 18 पुरुष और 5 महिला अधिवक्ता शामिल हैं का निर्वाचन होना है। प्रदेशभर में कुल 84,293 अधिवक्ता मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 63,858 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। 23 पदों पर 234 प्रत्याशी मैदान में है। बार काउंसिल चुनाव के लिए 22 अप्रैल को प्रदेशभर में मतदान कराया गया था। इसके बाद 4 मई को जयपुर हाई कोर्ट, जयपुर सिविल कोर्ट, जोधपुर महानगर कोर्ट और श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में पुनर्मतदान कराया गया था।

लाइव प्रसारण से पारदर्शिता पर जोर

मतगणना राजस्थान हाई कोर्ट परिसर स्थित बार काउंसिल भवन में चल रही है। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस बार मतगणना का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है। लाइव काउंटिंग में प्रत्येक चरण के साथ प्रत्याशियों की स्थिति सामने आ रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery