Monday, June, 15,2026

प्रदेश के 4 बूथों पर कल होगा पुनर्मतदान, कड़े इंतजाम

जयपुर: राजस्थान बार काउंसिल चुनाव-2026 के तहत 22 अप्रैल को धांधली और गड़बड़ी की आशंका को लेकर निरस्त किए गए चार मतदान बूथों पर अब सोमवार को पुनर्मतदान कराया जाएगा। इनमें जयपुर के दो व जोधपुर और श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में एक-एक बूथ शामिल हैं। हाई पावर्ड इलेक्शन कमेटी ने प्रत्याशियों के सुझावों के आधार पर नई रणनीति तैयार करते हुए चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कमेटी ने चुनाव प्रबंधन में सलाहकार की भूमिका के लिए हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल राजदीपक रस्तोगी, वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र शाह, अश्विनी चौबीसा और मेजर आरपी सिंह सहित अन्य के साथ बैठक की गई। सोमवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच कराया जाएगा।

थमा प्रचार, पोस्टर-बैनर हटाने के निर्देश

कमेटी ने शनिवार शाम 8 बजे के बाद किसी भी प्रकार के चुनाव प्रचार, कन्वेंसिंग या अन्य गतिविधि पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, मतदान के दिन मतदान केंद्रों के आस-पास स्टॉल, कैनोपी, पोस्टर, बैनर, होर्डिंग या प्रचार सामग्री पर प्रतिबंध रहेगा। पहले से लगे पोस्टर-बैनर हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

पहचान पत्र अनिवार्य, मोबाइल पर रोक

मतदान के दौरान केवल अधिकृत मतदाताओं को ही प्रवेश मिलेगा और पहचान पत्र (बार काउंसिल आईडी, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि) अनिवार्य होगा। मोबाइल फोन, कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा।

जयपुर हाई कोर्ट में बनाए दो मतदान केंद्र

जयपुर हाई कोर्ट पीठ, जो प्रदेश का सबसे बड़ा मतदान केंद्र है, वहां कुल 14,781 मतदाता मतदान करेंगे। भीड़ प्रबंधन के लिए यहां दो अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं। वर्ष 2021 तक पंजीकृत अधिवक्ताओं के लिए सतीशचंद्र सभागार में मतदान (क्रमांक 1 से 6613), 2021 के बाद पंजीकृत अधिवक्ताओं के लिए बेसमेंट पार्किंग में मतदान केंद्र (क्रमांक 6614 से 14781) तय किया गया है। बार काउंसिल ने प्रदेश की 180 यूनिवर्सिटीज और लॉ कॉलेजों को विधि विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया से दूर रखने को कहा है। पुनर्मतदान के दिन यदि कोई लॉ स्टूडेंट या गैर-मतदाता परिसर में पाया गया, तो कानूनी कार्रवाई होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery