Thursday, April, 30,2026

चार बूथों पर पुनर्मतदान 4 को, एआरओ से किया जवाब तलब

जयपुर: राजस्थान बार काउंसिल चुनाव 2026 को लेकर गठित हाई पावर इलेक्शन कमेटी ने 22 अप्रैल को निरस्त किए गए चार मतदान केंद्रों पर 4 मई को पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया है। यह निर्णय शुक्रवार को हुई कमेटी की 11वीं बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। कमेटी ने स्पष्ट किया कि इन केंद्रों पर हुई अप्रिय घटनाएं गंभीर प्रकृति की थीं और उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को प्रभावित किया। इसी कारण जयपुर (हाई कोर्ट), जयपुर (सिविल कोर्ट), जोधपुर और रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर) में दोबारा मतदान कराया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इन चारों केंद्रों पर 4 मई को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और नए मतदान केंद्रों की योजना पर भी मंथन किया जा रहा है। इसकी अंतिम घोषणा अगली बैठक में की जाएगी। कमेटी ने 22 अप्रैल को हुई घटनाओं की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) को दो दिन के भीतर लिखित जवाब रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर सभी रिपोर्ट, चुनाव सामग्री, बैलट बॉक्स, बैलट पेपर और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ एक विस्तृत जांच रिपोर्ट कमेटी को सौंपेंगे। जांच के दौरान सभी एआरओ और संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

जयपुर-जोधपुर में होगी समीक्षा बैठक

जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए कमेटी की पहली बैठक 28 अप्रैल को जयपुर के लालकोठी स्थित अधिवक्ता भवन में होगी। इसके बाद 30 अप्रैल को जोधपुर में बैठक आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में संबंधित उम्मीदवारों को भी अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा।

मतपेटियों की सुरक्षा कड़ी, जोधपुर में स्ट्रॉन्ग रूम

प्रदेश के अधिकांश मतदान केंद्रों पर चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद मतपेटियों को संबंधित जिला न्यायालयों के स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया था। अब इन्हें पुलिस सुरक्षा के बीच जोधपुर स्थित बार काउंसिल कार्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम में स्थानांतरित किया जा रहा है। हाई कोर्ट परिसर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। कमेटी ने कहा कि 22 अप्रैल को चार केंद्रों पर हुई अव्यवस्था और गड़बड़ियों के कारण मतदान रद्द करना आवश्यक था। अब पुनर्मतदान के जरिए पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाएगा। साथ ही यह भी संकेत दिया गया है कि जिम्मेदार उम्मीदवारों, समर्थकों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मतगणना की तिथि भी बदलेगी

पहले 29 अप्रैल को शुरू होने वाली मतगणना को भी पुनर्मतदान के बाद पुनर्निर्धारित किया जाएगा। नई तिथि की घोषणा आगामी बैठक में की जाएगी।

यह है मामला

22 अप्रैल को मतदान के दौरान चार केंद्रों पर कथित गड़बड़ी, अव्यवस्था और विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया था। अब निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए दोबारा मतदान कराया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery