Thursday, April, 30,2026

चार केंद्रों पर वोटिंग निरस्त, फर्जी मतदान और अव्यवस्था के आरोप

जयपुर: प्रदेश में वकीलों की सबसे बड़ी संस्था बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (BCR) के चुनाव इस बार विवादों में घिर गए हैं। राज्यभर में बुधवार को हुए चुनावों में चार प्रमुख मतदान केंद्रों पर अधिवक्ताओं की ओर से लगाए गए अनियमितताओं व फर्जी मतदान के आरोपों के चलते मतदान निरस्त करना पड़ा हैं। हालांकि अधिवक्ताओं के इन आरोपों की जांच होना बाकी हैं। सबसे बड़ा विवाद जयपुर स्थित राजस्थान हाई कोर्ट परिसर के मतदान केंद्र पर सामने आया। यहां करीब 14,781 अधिवक्ता मतदाता पंजीकृत हैं। मतदान निर्धारित समय से लगभग 50 मिनट की देरी से शुरू हुआ और शुरुआत से ही अधिवक्ताओं के अलग- अलग गुटों की ओर से अव्यवस्थाओं की शिकायतें सामने आने लगीं। फर्जी मतदान के आरोपों के बीच वकीलों के बीच तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन गई।

हालात बिगड़ने पर चुनाव समिति ने इस केंद्र का मतदान निरस्त कर दिया। चुनाव अधिकारी बसंत सिंह छाबा ने पहले आधे घंटे और फिर एक घंटे के लिए मतदान रोका, लेकिन हंगामा शांत नहीं होने पर वोटिंग स्थगित कर दी गई। उनके मुताबिक अब आगे मतदान को लेकर हाई पावर कमेटी ही फैसला करेगी। वहीं, जयपुर के सेशन कोर्ट स्थित मतदान केंद्र पर भी फर्जी मतदान की शिकायतें सामने आई। यहां भी चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल उठने के बाद मतदान रद्द कर दिया गया। अधिवक्ता हेमेन्द्र सिंह ने बताया कि बैलेट पेपर में फर्जी मतदान को लेकर शिकायत हुई। एक ही व्यक्ति को एक से अधिक बैलेट पेपर देने का आरोप है।

बीच प्रक्रिया में बैलेट पेपर खत्म हो गए

जोधपुर के सेशन कोर्ट परिसर में अलग तरह की लापरवाही सामने आई। यहां बनाए गए चारों मतदान बूथों पर बीच प्रक्रिया में बैलेट पेपर खत्म हो गए, जिसके कारण मतदान रोकना पड़ा। मुख्य चुनाव अधिकारी सचिन आचार्य के अनुसार, जोधपुर में इसी सप्ताह पुनर्मतदान कराए जाने की संभावना है। श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर मतदान केंद्र पर बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों के हस्ताक्षर को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर मतदान प्रक्रिया रोक दी गई और मतदान केंद्र को सील कर दिया गया। चुनाव समिति ने जिन चार केंद्रों पर मतदान निरस्त किया है, उनमें राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर, सेशन कोर्ट जयपुर, सेशन कोर्ट जोधपुर और रायसिंहनगर शामिल हैं। रिटर्निंग अधिकारी सचिन आचार्य और नोडल अधिकारी (न्यायाधीश) राघवेंद्र काछवाल ने इसकी पुष्टि की है।

अधिवक्ता पूनमचंद भंडारी ने की थाने में शिकायत

अधिवक्ता पूनमचंद भंडारी ने अशोक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि मतदान समय पर शुरू नहीं हुआ, मतपत्र खुलेआम देखे गए, दूसरों से मतदान करवाया गया और मोबाइल का खुलेआम उपयोग हुआ। अंगुली पर लगाई गई स्याही के तुरंत मिटने की बात कही गई है, जिससे फर्जी मतदान की आशंका जताई गई है। शिकायत में सीसीटीवी फुटेज की जांच, मतपत्रों को सील करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। चुनाव समिति ने संकेत दिए हैं कि जिन केंद्रों पर मतदान निरस्त हुआ है, वहां जल्द ही नई तारीख घोषित कर पुनर्मतदान कराया जाएगा।

विवादों के बीच चुनाव संपन्न

राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव कडे सुरक्षा इंतजामों और भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हो गए। हालांकि कई स्थानों पर विवाद और हंगामे की खबरों ने चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया। इसी - तरह जोधपुर, श्रीगंगानगर और अन्य जिलों से भी चुनाव के दौरान बहस, नोकझोंक और आरोप-प्रत्यारोप की खबरें सामने आई। इसके बावजूद चार बूथों को छोड़कर अधिकांश जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery