Monday, June, 15,2026

कड़ी सुरक्षा निगरानी में आज होगा चार बूथों पर पुनर्मतदान

जयपुर: राजस्थान बार काउंसिल चुनाव 2026 के तहत 22 अप्रैल को गड़बड़ी की आशंका के चलते निरस्त किए गए प्रदेश के चार मतदान केंद्रों पर सोमवार को पुनर्मतदान कराया जाएगा। इनमें जयपुर के दो तथा जोधपुर और श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर के एक-एक बूथ शामिल हैं। जयपुर हाई कोर्ट पीठ प्रदेश का सबसे बड़ा मतदान केंद्र है, जहां कुल 14,781 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां पुनर्मतदान को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं और प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के लिए मतदान को दो केंद्रों में विभाजित किया गया है। पुनर्मतदान को सफल बनाने के लिए 800 से अधिक लोगों की टीम तैनात की गई है। इसमें राज्य निर्वाचन आयोग के 3 अनुभवी अधिकारी, 60 कर्मचारी और हाई कोर्ट प्रशासन के 40 कर्मचारी शामिल हैं। साथ ही 350 अधिवक्ताओं की विशेष टीम भी लगाई गई है।

यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलावः प्रशासन ने राजस्थान उच्च न्यायालय के सामने स्थित जनपथ क्षेत्र, उच्च न्यायालय के आस-पास तथा जिला न्यायालय परिसर, खासा कोठी मार्ग पर यातायात दबाव के कारण लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। सिन्धी कैम्प बस स्टैंड से सीकर रोड की ओर जाने वाली बसें मयंक तिराहा, पारीक कॉलेज मोड़ से पानीपेच होते हुए निकलेंगी। सीकर रोड से सिन्धी कैम्प आने वाली बसें पानीपेच तिराहा, संजय सर्किल से आएंगी।

लगे रहे बैनर-पोस्टर

हाई-पावर्ड कमेटी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार पर संबंधित उम्मीदवार की उम्मीदवारी तत्काल रद्द की जा सकती है। गंभीर मामलों में बार काउंसिल से नाम हटाने तक की कार्रवाई संभव है। यदि किसी बूथ पर अनियमितता पाई जाती है तो वहां का मतदान फिर से रद्द किया जा सकता है और परिणाम के बाद भी कार्रवाई जारी रहेगी। हालांकि कमेटी ने मतदान केंद्रों के आस-पास पोस्टर, बैनर और प्रचार सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है, लेकिन मतदान की पूर्व संध्या पर कई जगहों पर बैनर-पोस्टर लगे देखे गए। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी और सहयोग के लिए 20 वरिष्ठ अधिवक्ताओं की विशेष कमेटी गठित की गई है। मतपत्र और मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

जयपुर में यहां कर सकेंगे मतदान

  • सतीशचंद्र सभागारः क्रमांक 1 से 6613 (2021 तक पंजीकृत अधिवक्ता)
  • बेसमेंट पार्किंग: क्रमांक 6614 से 14781 (2021 के बाद पंजीकृत अधिवक्ता)

सुरक्षा के पुख्ता इतजाम

  • 350 पुलिस जवान तैनात
  • 80 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
  • 5 एलईडी स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट
  • ई-लाइब्रेरी को कंट्रोल रूम में बदला गया

मतदान के लिए सख्त नियम लागू

  • मतदान केंद्र के 200 मीटर दायरे में प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित
  • मोबाइल, कैमरा व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रोक
  • केवल अधिकृत मतदाताओं को प्रवेश, भोजन वितरण और वाहन सुविधा पर प्रतिबंध, गेट नंबर 3 से ही प्रवेश, पहचान पत्र अनिवार्य
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery