Tuesday, August, 12,2025

अब शिक्षा व पंचायती राज विभाग में सिर्फ 'मेक इन इंडिया'

जयपुर: राजस्थान में 'मेक इन इंडिया' अभियान को मजबूती देने की दिशा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने शिक्षा, पंचायती राज और संस्कृत शिक्षा विभागों में विदेशों में निर्मित वस्तुओं की खरीद पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि अब इन विभागों में केवल भारत में निर्मित स्वदेशी उत्पादों का ही उपयोग किया जाएगा। यदि किसी विशेष परिस्थिति में विदेशी वस्तु की आवश्यकता हो, तो इसके लिए मंत्री स्तर से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिना अनुमति विदेशी उत्पाद खरीदे गए, तो उसकी लागत संबंधित अधिकारी या कर्मचारी से निजी रूप से वसूली जाएगी और अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी। यह निर्णय सरकारी खरीद प्रक्रिया में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दिलाने के उद्देश्य से लिया गया है। मंत्री ने कहा कि इससे न केवल स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी बल मिलेगा। इस पहल से जनमानस में भी स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

'स्वदेशी राखी खरीदें, देशभक्ति दिखाएं'

रक्षाबंधन के अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं से अपील की कि वे चीन निर्मित राखियों का पूर्ण बहिष्कार करें और स्वदेशी राखियों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि बाजार में खरीदारी के समय सिर्फ स्वदेशी राखियां ही लें, ताकि भाई को गर्व और देश के कारीगरों को सम्मान मिल सके। यह देशभक्ति का सीधा और प्रभावी उदाहरण होगा। मंत्री ने आम जनता से भी रोजमर्रा की जरूरतों में विदेशी उत्पादों से - दूरी बनाने की अपील की।

भारत विरोधी गतिविधियों का खतरा

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विदेशी कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई कंपनियां भारत में व्यापार कर मुनाफा कमाती हैं और उसका उपयोग पाकिस्तान जैसी भारत विरोधी ताकतों को समर्थन देने में करती हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए कहा कि चीन एक ओर पाकिस्तान की मदद कर रहा था, वहीं दूसरी ओर भारत में अपने उत्पाद बेचकर कमाई कर रहा था। उन्होंने जनता से विदेशी उत्पादों के बहिष्कार की अपील दोहराई।

दिलावर के फैसले बेतुकेः डोटासरा

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के विदेशी वस्तुओं पर प्रतिबंध के फैसले को लेकर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दिलावर को "बौद्धिक रूप से बीमार" बताया और कहा कि मंत्री हर दिन बेतुके फैसलों से शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। डोटासरा ने इसे शिक्षा विरोधी, विवेकहीन और तकनीकी प्रगति में बाधा वाला निर्णय बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery