Wednesday, November, 05,2025

बाजरा बना सुपरफूड, फिर भी एमएसपी पर नहीं हो रही खरीद

जयपुर: आम और गरीब का निवाला माना जाने वाला बाजरा अब 'श्री अन्न' के रूप में सुपरफूड बन चुका है। प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर, ग्लुटेन मुक्त और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला यह अनाज मधुमेह और सीलिएक रोगियों के लिए वरदान है।

केंद्र सरकार के इसे 'श्री अन्न' के रूप में बढ़ावा देने के बाद बाजार में इसकी मांग हर साल दोगुनी हो रही है। भारत ने 2024-25 में रिकॉर्ड 180.15 लाख टन बाजरा उत्पादन हासिल किया, जिसमें राजस्थान का योगदान 53.96 लाख टन रहा। लेकिन राजस्थान के किसानों के लिए यह सुनहरा मौका कड़वा साबित हो रहा है। प्रदेश में बाजरे का समर्थन मूल्य 2,775 रुपए/क्विंटल होने के बावजूद बाजार में 2,300 रुपए/क्विंटल के आस-पास बिक रहा है। जबकि भाजपा ने सरकार में आने से पहले चुनावी दावे में बाजरे की एमएसपी पर खरीद का वादा किया था।

राजस्थान बाजरा उत्पादन में नंबर वन

राजस्थान देश का बाजरा हब है, जहां जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर और बीकानेर जैसे मरुस्थलीय क्षेत्रों में यह फसल फल-फूल रही है। 2024-25 में 43.15 लाख हेक्टेयर में बुवाई के साथ राज्य ने 53.96 लाख टन उत्पादन किया। पिछले पांच सालों में उत्पादन में वृद्धि देखी गई।

प्रति क्विंटल 400 से 500 रुपए का हो रहा नुकसान

बाजरे की वैश्विक मांग और उत्पादों में बढ़ोतरी से कीमतों में उछाल आया है। राष्ट्रीय थोक मूल्य के अनुसार 2018 में बाजरा 1,555 रुपए/क्विंटल था, जो 2024 में 2,812 रुपए/क्विंटल तक बढ़ गया। वहीं, केंद्र सरकार वैश्विक बाजारों में भारतीय बाजरे को बढ़ावा देने के लिए स्टार्ट-अप्स, शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थानों, भारतीय मिशनों, प्रसंस्करणकर्ताओं, खुदरा विक्रेताओं और निर्यातकों के साथ साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए करीब 800 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। इससे बाजार में बाजरे की मांग बढ़ना तय है। राजस्थान में बाजरे पर किसानों को एमएसपी 2,775 रुपए/क्विंटल होने के बावजूद 400-500 रुपए/क्विंटल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। 2024-25 में भारत ने कुल 89,164.96 टन बाजरे का निर्यात किया। इन निर्यातों का कुल मूल्य 37 मिलियन अमेरिकी डॉलर था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery