Monday, March, 16,2026

देवनानी के प्रयासों से अजमेर को मिला आयुर्वेद-योग विवि

जयपुर: राजस्थान विधानसभा ने सोमवार को बहस के बाद राजस्थान आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय, अजमेर विधेयक-2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके साथ ही अजमेर में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा को समर्पित नए राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है।

अजमेर में इस विश्वविद्यालय की स्थापना को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के लंबे प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। देवनानी पिछले काफी समय से अजमेर में आयुर्वेद और योग के क्षेत्र में उच्च शिक्षा संस्थान स्थापित करने के लिए प्रयासरत थे। विधेयक पारित होने के बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में यह सपना साकार हुआ है। उन्होंने इसे अजमेर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि शहर को 38 साल बाद दूसरा राजकीय विश्वविद्यालय मिला है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अजमेर में इस विश्वविद्यालय की स्थापना देवनानी के राजनीतिक प्रभाव और कद को भी दर्शाती है।

'स्वस्थ राजस्थान से समृद्ध राजस्थान' के लक्ष्य को मिलेगी मजबूती

विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री एवं आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। अजमेर में विश्वविद्यालय की स्थापना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इससे 'स्वस्थ राजस्थान से समृद्ध राजस्थान' के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। डॉ. बैरवा ने बताया कि इस विश्वविद्यालय की घोषणा बजट वर्ष 2024-25 में की गई थी। इसकी स्थापना से प्रदेश में आयुर्वेद, यूनानी, योग, सिद्ध और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों के अध्ययन, अनुसंधान और नवाचार को नई दिशा मिलेगी। यह संस्थान विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित होगा।

कुलगुरु की नियुक्ति के बाद होगा प्रबंध बोर्ड का गठन

अधिनियम के अनुसार विश्वविद्यालय में प्रबंध बोर्ड, विद्या परिषद, संकाय बोर्ड, अध्ययन एवं परीक्षा समिति, वित्त एवं लेखा समिति, अनुसंधान परिषद, खेल एवं छात्र कल्याण समिति तथा नवाचार बोर्ड का गठन किया जाएगा। कुलाधिपति की ओर से कुलगुरु की नियुक्ति के बाद प्रबंध बोर्ड का गठन होगा। संकायों में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी सहित राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप अन्य विषयों में भी अध्ययन कराया जाएगा। विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर की भूमि में से 11.93 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery