Saturday, April, 18,2026

फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

जयपुर/हनुमानगढ़: राजस्थान में आंतरिक सुरक्षा और साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एटीएस राजस्थान और हनुमानगढ़ जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त कार्रवाई में भादरा कस्बे में संचालित एक अवैध आधार सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। मौके से मुख्य आरोपी कुलदीप शर्मा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

एटीएस जयपुर यूनिट को गुप्त सूचना मिली थी कि भादरा में आर्य समाज धर्मशाला के पास स्थित एक सेंटर पर अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एटीएस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से सेंटर पर दबिश दी, जहां जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए आरोपी कुलदीप शर्मा अन्य व्यक्तियों जसवंत और आमिर खान की ऑपरेटर आईडी का दुरुपयोग कर आधार एनरोलमेंट कर रहा था। एडीजी एमएन दिनेश ने बताया
कि यह पूरी कार्रवाई एटीएस के आईजी राजेश सिंह, डीआईजी योगेश यादव के सुपरविजन और एसपी ज्ञानचंद यादव के नेतृत्व में एटीएस टीम की सक्रियता से सफल हो पाई। एटीएस जयपुर के सहायक उपनिरीक्षक कुलवीर सिंह और हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार को इनपुट मिला था कि भादरा में आर्य समाज धर्मशाला के पास एक सेंटर पर तरीके से आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिसका उपयोग साइबर क्राइम एवं राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में किया जा रहा है।

डमी फिंगरप्रिंट और रेटिना से सिस्टम को धोखा

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से लाल और सफेद स्वर से बने डमी फिंगरप्रिंट बरामद हुए, जिनका उपयोग बायोमेट्रिक लॉगिन के लिए किया जाता था। इसके अलावा आरोपी ने आंखों की रेटिना की फोटो कॉपी तैयार कर रखी थी, जिन्हें आइरिस स्कैनर के सामने रखकर सिस्टम को चकमा दिया जाता था। एनरोलमेंट रसीदों पर भी फर्जी हस्ताक्षर किए जा रहे थे, जिससे पूरा नेटवर्क सुनियोजित तरीके से काम कर रहा था।

सैकड़ों दस्तावेज और हाईटेक उपकरण जब्त

पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में एनरोलमेंट रसीदें बरामद की है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि सैकड़ों फर्जी आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसके अलावा एक लैपटॉप, प्रिंटर, आइरिस डिवाइस, पाम फिंगरप्रिंट मशीन, जीपीएस डिवाइस, कैमरा, फिंगरप्रिंट डाई और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इन उपकरणों का उपयोग फर्जी पहचान तैयार करने में किया जा रहा था।

गहन पूछताछ व नेटवर्क की जांच जारी

आरोपी कुलदीप शर्मा से एटीएस और पुलिस की संयुक्त टीम गहन पूछताछ कर रही है। उसके मोबाइल और लैपटॉप का फोरेंसिक विश्लेषण कराया जा रहा है, ताकि इस फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य लोगों और संभावित अंतरराज्यीय नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अब तक किन-किन लोगों ने इस सेंटर के माध्यम से आधार कार्ड बनवाए हैं।

सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस तरह बनाए गए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल फर्जी सिम कार्ड लेने, बैंक खाते खुलवाने और साइबर अपराधों में किया जा सकता था। इतना ही नहीं, इस नेटवर्क के जरिए राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को भी अंजाम देने की आशंका जताई गई है। समय रहते एटीएस और पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बड़ी संभावित साजिश को विफल कर दिया है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery