Monday, March, 16,2026

भगवान के राजभोग तक में कटौती की गई: रफीक खान

जयपुर: विधानसभा के बजट सत्र के शून्यकाल में शुक्रवार को सत्ता और विपक्ष के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े जनहित के मुद्दे प्रमुखता से उठाए। आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान ने गलता पीठ के प्रबंधन में अव्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट द्वारा पूर्व नियुक्ति को अवैध घोषित करने के बाद कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया गया, लेकिन इससे व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आईं। खान ने आरोप लगाया कि मंदिर में भगवान के राजभोग तक में कटौती की गई, 23 दिनों तक फूलमाला नहीं चढ़ी और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। उन्होंने देवस्थान विभाग और जिला प्रशासन से तत्काल प्रभाव से व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की। भाजपा विधायक राजेंद्र मीणा ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग रखी। वहीं विधायक रीटा चौधरी ने झुंझुनूं में 765 केवी विद्युत लाइन परियोजना में किसानों को कम मुआवजा मिलने का मुद्दा उठाते हुए डीएलसी रेट का 400 गुना मुआवजा देने की मांग की।

सीवरेज पानी मोरेल बांध तक जाने का मुद्दा उठा

विधायक इंदिरा मीणा ने मोरेल बांध में जयपुर का सीवरेज पानी पहुंचने का मामला उठाते हुए कहा कि चाकसू, लालसोट और सवाई माधोपुर तक प्रभावित गांवों में दूषित पानी के कारण गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने मांग की कि या तो पानी को डाइवर्ट किया जाए या ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर शुद्ध करने के बाद छोड़ा जाए। भाजपा विधायक संदीप शर्मा ने चंबल नदी में 14 गंदे नालों का पानी बिना ट्रीटमेंट छोड़े जाने पर चिंता जताई।

CNG का मुद्दा उठा

सादुलपुर विधायक मनोज कुमार ने चूरू में गैसोनेट कंपनी द्वारा सीएनजी की मनमानी वसूली का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि चूरू और बीकानेर में 109 रुपए प्रति किलो सीएनजी बेची जा रही है, जबकि फतेहपुर में 95 रुपए प्रति किलो दर है।

तबादलों पर बनेगी कमेटी: ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने इंटर डिस्कॉम तबादलों के मुद्दे पर कहा कि विद्युत निगमों में लंबे समय से स्थानांतरण नहीं होने की समस्या के समाधान के लिए सरकार एक उच्च स्तरीय समिति गठित करेगी।

अन्य विधायकों ने उठाई समस्याएं

विधायक लादूलाल पिपलिया ने कोठारी नदी पर पुलिया और क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग की, बहादुर सिंह कोली ने 21 किमी परिक्रमा मार्ग पर सुविधाएं बढ़ाने की बात कही। भैराराम चौधरी ने सभी काश्तकारों को सहकारी समितियों से ऋण देने, पूसाराम गोदारा ने सफाई कर्मचारियों की स्थाई भर्ती प्रक्रिया पुनः शुरू करने व गोपीचंद मीणा ने भीलवाड़ा में ओलावृष्टि से फसल खराबा का मुआवजा देने की मांग की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery