Monday, March, 16,2026

मस्जिदों के लाउडस्पीकरों से लोग परेशानः बालमुकुंदाचार्य

जयपुर:  विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े गंभीर जनहित के मुद्दे उठाए। विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने शहर की मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों की तेज आवाज से होने वाले ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। विधायक बालमुकुंदाचार्य ने नियम 295 के तहत विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि मस्जिदों की ऊंची मीनारों पर लगाए गए लाउडस्पीकरों से सुबह करीब 4 बजे से ही तेज आवाज शुरू हो जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। बुजुर्ग और बीमार लोग ध्वनि प्रदूषण से परेशान हैं और आमजन की नींद खराब होना उनके मौलिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि रमजान के दौरान आवाज की तीव्रता और बढ़ जाती है, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। बालमुकुंदाचार्य ने सरकार से मांग की कि सभी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों की आवाज के लिए निर्धारित मानक तय किए जाएं।

खेजड़ी, ओरण और गौचर भूमि के संरक्षण की मांग

बाड़मेर के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने पश्चिमी राजस्थान में खेजड़ी, ओरण और गौचर भूमि के संरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में 26 लाख खेजड़ी के पेड़ काटे जा चुके है और आने वाले समय में 50 लाख और खेजड़ी कटने की आशंका है। जिसके चलते राज्य वृक्ष, राज्य पशु और राज्य पक्षी समाप्त होने की कगार पर हैं, जबकि हमारे पूर्वजों ने इनके संरक्षण के लिए अपने प्राण दिए थे। भाटी ने खेजड़ी को राज्य के पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और संस्कृति का आधार बताते हुए इसके संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की।

घर से भागकर शादी करने के मामले में कठोर नियम बनाने की मांग की

पाली जिले के मारवाड जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी ने नाबालिग व बालिग युवतियों के घर से भागने और इससे माता-पिता पर पड़ने वाले सामाजिक व मानसिक प्रभाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 17 हजार गुमशुदगी के मामले दर्ज हुए है। पाली में 105 मामले दर्ज हैं। चौधरी ने सरकार से इस पर ठोस नियम बनाने की मांग की।

सदन में यह मुद्दे भी उठाएः शून्यकाल के दौरान बांदीकुई से बीजेपी विधायक भागचंद टांकड़ा ने बांदीकुई को जिला बनाने की मांग उठाई। कांग्रेस राज में बांदीकुई को जिला नहीं बनाया। अब स्थानीय लोगों की भावनाओं को देखते हुए जिला बनाना चाहिए।

दुष्कर्म के मामले में दिखाए पोस्टर

शून्य काल समाप्त होने से ठीक पहले सीकर विधायक राजेंद्र पारीक ने जिले में आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन ऐसी खबरें आती हैं। सरकार ने कई व्यवस्थाएं की है, लेकिन इन व्यवस्थाओं का हमें परीक्षण करना चाहिए। इस दौरान विपक्ष के विधायकों ने पोस्टर दिखाने शुरू कर दिए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने राजेंद्र पारीक को बोलने से रोक दिया। बाद में विपक्ष के विधायकों के शांत होने के बाद उन्हें बोलने का मौका दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery