Monday, March, 16,2026

शिक्षा मंत्री के बयान पर हंगामा, 15 मिनट कार्यवाही स्थगित

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार का शून्यकाल तीखे टकराव और जनमुद्दों की गूंज के नाम रहा। सीकर जिले के बाजौर स्थित सरकारी स्कूल के खेल मैदान को लेकर कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक और शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर आमने-सामने आ गए।

पारीक ने आरोप लगाया कि स्कूल विकास समिति की सहमति के बिना मैदान की जमीन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है और 'बाजौर डेजर्ट सफारी' को लाभ पहुंचाने का प्रयास हो रहा है।

मंत्री दिलावर ने किसी भी प्रकार की एनओसी जारी होने से इनकार करते हुए कहा कि जमीन उबड़ खाबड़ है और खेलने योग्य नहीं है। उन्होंने पलटवार करते हुए सवाल उठाया कि कहीं विधायक के नजदीकी लोगों की नजर तो जमीन पर नहीं है? इस पर पारीक भड़क उठे और मंत्री के बयान को 'अस्थिर मानसिकता' का परिणाम बताया। बयान के बाद कांग्रेस विधायक वेल में उतर आए और नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी। पुनः कार्यवाही शुरू होने पर स्पीकर ने सख्त चेतावनी दी कि यदि सदन नहीं चलाना है तो स्पष्ट कह दें।

निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल का मुद्दा उठा

शून्यकाल में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठा। कांग्रेस विधायक शिखा मील बराला ने कहा कि तीन दिन से जारी हड़ताल के कारण प्रदेशभर में आमजन परेशान हैं। 35 हजार बसों के ठप होने से साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है। होली से पहले मजदूर और यात्री फंसे हुए हैं, मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे और टैक्सी संचालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। उन्होंने सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाया और 'वन इंडिया, वन टैक्स' की मांग मानने की अपील की। निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह ने भी आरटीओ व डीटीओ पर मनमाने चालान और उत्पीड़न के आरोप लगाए। भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने सीवरेज कार्यों के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों का मुद्दा उठाया और इन्हें जानलेवा बताया। वहीं उदयपुर के फूल सिंह मीना ने जावर माइंस में कथित पौधारोपण घोटाले की जांच की मांग की। मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने स्वीकार किया कि दावे से कम पौधे लगाए गए और पुनः जांच समिति भेजने तथा जियो टैगिंग कराने की घोषणा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery