Monday, March, 16,2026

पहले तीखी नोकझोंक, फिर कांग्रेस का सदन से बॉयकॉट

जयपुर: विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान सदन में तीखी नोकझोंक, स्थगन और वॉकआउट का दौर चला। कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार को बोलने से रोके जाने पर विपक्ष भड़क उठा और मामला इतना बढ़ा कि कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी।

अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान सभापति ने पहले श्रवण कुमार को बोलने की अनुमति दी, लेकिन इसी बीच स्पीकर वासुदेव देवनानी सदन में पहुंचे और यह कहते हुए उन्हें रोक दिया कि 'आप छह दिन से बोल रहे हैं, आज नहीं।' नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसे विधायक का अपमान बताते हुए कहा कि हम आपकी मेहरबानी से नहीं हैं। सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने अध्यक्ष की व्यवस्था को अंतिम बताते हुए कहा कि उस पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। शोर-शराबे के बीच कार्यवाही स्थगित हुई। शाम 7.27 बजे पुनः कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन कांग्रेस विधायक बहिष्कार कर बाहर निकल गए।

सरकार टाल रही है पंचायत चुनावः डोटासरा

इससे पहले पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पंचायतीराज, परिसीमन, वित्त आयोग और पंचायत चुनाव के मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 वें वित्त आयोग के 3,087 करोड़ रुपए के प्रावधान के मुकाबले दिसंबर तक केवल 1,997 करोड़ रुपए ही खर्च किए गए। छठे राज्य वित्त आयोग की 7,000 करोड़ रुपए की राशि का भी आथा ही उपयोग होने का दावा किया। उन्होंने एफटीओ जारी करने में देरी और योजनाओं के ऑनलाइन संचालन में सुस्ती पर सवाल उठाए। पंचायत चुनाव टालने का आरोप लगाते हुए डोटासरा ने कहा कि सरकार हार के डर से चुनाव नहीं करा रही। परिसीमन को लेकर भी उन्होंने विसंगतियों की बात कही और अधिकारियों पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। एसआईआर और वोटर लिस्ट के मुद्दे पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल से उनकी तीखी बहस हुई।

पिछली सरकार के परिसीमन से पैदा हुई विसंगतियां: मदन दिलावर

देर रात पंचायतीराज की अनुदान मांगों पर जवाब देते हुए मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पंचायतीराज का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था का विकेंद्रीकरण है। उन्होंने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत 13 लाख लोगों को पट्टे दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के परिसीमन से विसंगतियां पैदा हुई, जिन्हें ठीक किया गया है। 8 नई जिला परिषद, 94 पंचायत समितियां और 3 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है। गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि बारात अब अंधेरे में नहीं, उजाले में निकलेगी। गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित अधिकारियों से राशि वसूलने की भी चेतावनी दी।
मदन दिलावर।

एसआईआर और वोटर लिस्ट पर बहस

एसआईआर और वोटर लिस्ट के मुद्दे पर डोटासरा और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के बीच तीखी बहस हुई। डोटासरा ने कहा एसआईआर के लिए कौनसे पंडित ने मुहूर्त निकाला ? अब चुनाव पुरानी वोटर लिस्ट से कराएंगे। निर्वाचन आयोग को कठपुतली बना दिया गया है। इस पर पटेल ने पलटवार किया।

मनरेगा और रोजगार पर सरकार को घेरा

नेता प्रतिपक्ष जूली ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में बदलाव पर सरकार को घेरते हुए कहा कि पहले राज्यों की हिस्सेदारी 10% थी, अब 40% करनी होगी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 10% समय पर नहीं दे पाए तो 40% कहां से देंगे?

बायोडीजल गोरखधंधा की जांच एसआईटी सेः किरोड़ीलाल

ग्रामीण विकास विभाग की अनुदान मांगों पर मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस सरकार पर बायोडीजल घोटाले का आरोप लगाया और एसआईटी से जांच कराने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जालोर में नकली बायोडीजल का गोरखधंधा पकड़ा गया था। थार सीमा क्षेत्र के विकास के लिए 150 करोड़ रुपए के प्रावधान और नग्गी क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए 4.28 करोड़ रुपए की राशि देने की जानकारी भी दी।

विपक्ष के साथियों का व्यवहार संसदीय परंपराओं के अनुकूल नहीं: पटेल

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने गुरुवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि राजस्थान विधानसभा का गौरवशाली इतिहास रहा है। देश में राजस्थान विधानसभा के पूर्व सदस्य इसके गौरवशाली इतिहास की वजह से जाने जाते हैं, परंतु वर्तमान में विपक्ष के साथियों का व्यवहार संसदीय परंपराओं के अनुकूल नहीं है। वे यह भूल जाते हैं कि वह इस गौरवपूर्ण सदन के सदस्य हैं। पटेल ने कहा कि हमारे बीच मतभेद होना स्वाभाविक है। हमारी आलोचना हमें स्वीकार है, परंतु वह विकास के मुद्दे पर होनी चाहिए। लेकिन उनकी घृणित टीका-टिप्पणी करने एवं अपशब्द कहने की आदत हो गई है, जो कि निंदनीय है।

कांग्रेस की आपसी फूट और 'मैं बड़ा-तू बड़ा' की स्पर्धा सामने आईः बेढम

विधानसभा परिसर में गुरुवार को गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने मीडिया से कहा कि विपक्ष के साथी अपने शरीर पर एक अंग वस्त्र (टी-शर्ट) धारण करके आए थे, लेकिन आपने देखा होगा कि सदन में इनकी आपसी फूट और 'मैं बड़ा-तू बड़ा' की स्पर्धा सामने आ गई। उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने समर्थित विधायकों को निर्देश दिए कि वे यह अंग वस्त्र (टी-शर्ट) नहीं पहनेंगे। सदन में देखा गया कि उनकी ओर से बनाए गए जिला अध्यक्ष और समर्थित विधायकों ने वह अंग वस्त्र (टी-शर्ट) नहीं पहनी थी।

व्यक्तिगत आरोपों से गरमाया सदन

बिड़ला ऑडिटोरियम में भ्रष्टाचार और जोधपुर एयरपोर्ट के मुद्दे भी सदन में गूंजे। डोटासरा ने मंत्री मदन दिलावर पर निशाना साधते हुए कहा कि 6 केस में आप जमानत पर हो। जिस पर दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई। वहीं, अविनाश गहलोत ने कहा कि बिड़ला सभागार में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्रांसफर में पैसे लेने की बात कही थी और डोटासरा से उस पर जवाब देने की चुनौती दी। बहस के दौरान डोटासरा और मंत्री दिलावर के बीच व्यक्तिगत आरोप भी लगे। दिलावर ने मिड डे मील मामले का जिक्र किया तो डोटासरा ने पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री कई मामलों में जमानत पर हैं। इस पर जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि हाईकोर्ट से बेल पर होना गुनाह नहीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery